11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का BJP पर हमला, सुरेंद्र राजपूत बोले- बाहर से आए भाजपा के गुंडों ने किया हंगामा

Surendra Rajput: झारखंड छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि बाहर से आए बीजेपी के लोगों ने झंडा लेकर हंगामा किया और सुरक्षा कर्मियों से बल प्रयोग किया। वहीं, उज्ज्वल निकम ने राहुल गांधी से जवाब मांगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Aug 11, 2026

Surendra Rajput

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (X IANS Photo)

Uttar Pradesh News: झारखंड में विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने दावा किया कि छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज या बल प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल से आए बीजेपी के कुछ लोगों ने बीजेपी का झंडा लेकर हंगामा किया और सुरक्षा कर्मियों के साथ बल प्रयोग किया। सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि पूरी घटना का फुटेज सामने है और पुलिस ने संयम के साथ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कहीं जरूरत से ज्यादा कार्रवाई हुई होगी तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के गुंडों ने हंगामा किया- सुरेंद्र राजपूत

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि छात्र हमारे दुश्मन नहीं हैं और उनके खिलाफ कोई लाठीचार्ज या बल प्रयोग नहीं हुआ है। बिहार और बंगाल से बाहर से आए भारतीय जनता पार्टी के गुंडों और उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। वे भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर हंगामा कर रहे थे। उन्होंने हमारे सुरक्षा कर्मियों के साथ बल प्रयोग किया। पूरी घटना का फुटेज आपके सामने है, पुलिस ने बहुत संयम के साथ काम किया।

पिछले दो सप्ताह से सदन नहीं चल रहा - सांसद उज्ज्वल

विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बीजेपी सांसद उज्ज्वल निकम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से सदन नहीं चल रहा है, न लोकसभा और न ही राज्यसभा बहस जरूरी थी, लेकिन जिस तरह राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी खेल कर रही है, वह शर्मनाक है। वे झारखंड में छात्रों की पिटाई के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। इसलिए हम यह भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए।

मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान पर बयान

वहीं, यूपी के मदरसों में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी सुरेंद्र राजपूत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मदरसों में हमेशा से स्वतंत्रता आंदोलन की झलक रही है। जिस समय भारतीय जनता पार्टी के पूर्वज और संघ के लोग अंग्रेजों की खुशामद कर रहे थे, उस समय मदरसों से निकलने वाले मौलाना और मौलवी शहीद हो रहे थे, स्वतंत्रता आंदोलन में मदरसों ने अहम भूमिका निभाई। वहां हमेशा राष्ट्रगान गाया जाता था।