11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, छह नेताओं को मिली कमान, जानिए किसके पास कौन सा क्षेत्र है

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने छह सहप्रभारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Aug 11, 2026

Rajendra Pal Gautam

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम (IANS Photo)

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश में अपनी टीम को चुनावी मोड में लाने के लिए छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नवनियुक्त सहप्रभारियों के बीच काम का बंटवारा किया है। अब्दुल हन्नान, कुणाल चौधरी, वरुण चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अभिषेक दत्त और संजीव आर्य को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगे।

छह नेताओं को मिली क्षेत्रवार जिम्मेदारी

कांग्रेस ने अब्दुल हन्नान को अवध क्षेत्र, कुणाल चौधरी को ब्रज क्षेत्र, वरुण चौधरी को प्रयागराज क्षेत्र, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। पार्टी का मानना है कि सहप्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और जहां काम अधूरा है, उसे पूरा कराने में मदद करेंगे।

जानिए कौन-कौन, किन जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे

  • अवध क्षेत्र के सहप्रभारी अब्दुल हन्नान के पास लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और रायबरेली की जिम्मेदारी होगी।
  • पूर्वांचल के सहप्रभारी अभिषेक दत्त को सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रयागराज क्षेत्र के वरुण चौधरी के जिम्मे वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी और सुल्तानपुर रहेंगे।
  • बुंदेलखंड में जगदीश चंद्र जांगिड़ कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर और इटावा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • ब्रज क्षेत्र में कुणाल चौधरी के पास मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और फर्रुखाबाद रहेंगे।
  • वहीं पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने वाले संजीव आर्य को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, संभल, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और गौतमबुद्ध नगर सौंपे गए हैं।

संगठन निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश

दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक में यूपी संगठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपी इकाई को संगठन निर्माण का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन को पांच स्तरों पर तैयार करने की योजना बनाई है। हालांकि कई जिलों में अभी भी संगठन का काम ब्लॉक स्तर से आगे नहीं बढ़ पाया है।

चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस और भाजपा

जहां कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है, वहीं भाजपा भी मिशन-2027 के लिए अपनी सांगठनिक इकाइयों को तैयार कर रही है। हालांकि भाजपा अभी कुछ सांगठनिक जिलों में टीम का गठन पूरा नहीं कर पाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में नई टीम को लेकर मंथन जारी है। जनप्रतिनिधि अपने पसंदीदा नेताओं को संगठन में जगह दिलाने के लिए सक्रिय हैं। जल्द ही बाकी जिलों में भी टीमों का ऐलान किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग