scriptमौसम में अचानक बदलाव वेस्ट यूपी ने ओढ़ी कोहरे की चादर देखें वीडियो | up weather news in Hindi | Patrika News
सहारनपुर

मौसम में अचानक बदलाव वेस्ट यूपी ने ओढ़ी कोहरे की चादर देखें वीडियो

Highlights

वेस्ट यूपी ने ओढ़ी कोहरे की चादर
सड़क और रेल यातायात पर दिखा असर
रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

सहारनपुरNov 02, 2019 / 12:03 pm

shivmani tyagi

fog.jpg

fog

सहारनपुर। शनिवार को वेस्ट यूपी ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। मौसम में अचानक बदलाव आया और सुबह दिन निकलते ही चारों और कोहरा छा गया। कोहरे का असर रेल और यातायात दोनों मार्गो पर दिखाई दिया। सहारनपुर से दिल्ली दूर हो गई और काेहरे के कारण सहारनपुर से दिल्ली का सफर तय करने में 5 से 6 घंटे का समय लगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बढ़ी ठंड का असर वेस्ट यूपी में कोहरे के रूप में दिखाई दिया है। उनका कहना है कि आगामी कई दिनों तक आप कोहरा छाया रह सकता है। बढ़ते कोहरे को देखते हुए पुलिस ने भी यातायात माह में जागरूकता को तेज कर दिया है। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए लाइट ऑन रखकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहले दिन ही कोहरे का असर रेलवे पर भी दिखाई दिया कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / मौसम में अचानक बदलाव वेस्ट यूपी ने ओढ़ी कोहरे की चादर देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो