scriptबड़ी खबर: Upchunav को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, इतनी EVM का होगा इस्‍तेमाल | Uttar Pradesh Gangoh Upchunav Latest News In Hindi | Patrika News
सहारनपुर

बड़ी खबर: Upchunav को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, इतनी EVM का होगा इस्‍तेमाल

Highlights

Gangoh और Rampur विधानसभा सीट पर भी होना है उपचनुाव
उत्‍तर प्रदेश की 11 सीटों पर 21 अक्‍टूबर को होगा मतदान
2017 के विधानसभा चुनाव में गंगोह से जीते थे प्रदीप चौधरी

सहारनपुरSep 21, 2019 / 01:31 pm

sharad asthana

evm_voting.jpg
सहारनपुर। गंगोह (Gangoh) और रामपुर (Rampur) समेत उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 13 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत तक उपचुनाव हो सकते हैं। उपचुनाव की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। गंगोह उपचुनाव को लेकर भी ईवीएम मशीनों का शुरुआती निरीक्षण किया जा चुका है। इसके लिए जिम्‍मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्‍तर प्रदेश की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्‍तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्‍टूबर को उपचुनाव होगा।
यह भी पढ़ें

Gangoh Upchunav: भाजपा इस दिन घोषित करेगी अपने उम्‍मीदवार, ये नाम हैं चर्चा में

4 जोन बनाए गए हैं उपचुनाव के लिए

गंगाेह उपचुनाव के लिए 4 जोन बनाए गए हैं। इन चार जोनों में 37 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपचुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप से दिया गया है। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। उपचुनाव में 852 ईवीएम मशीनें लगेंगी। बैकअप में भी काफी मशीनें रखी जाएंगी। इनकी शुरुआती जांच की जा चुकी है। यहां 426 बूथों पर मतदान होगा। वोटर का सत्‍यापन भी दोनाें तरीकों (ऑनलाइन और मैनुअल) से हो रहा है। गंगोह विधानसभा में 3,69,214 मतदाता हैं। इनमें से अभी तक 63,250 वेाटरों का सत्यापन हो चुका है।
यह भी पढ़ें

Bijnor: बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

इन सीटों पर पड़ेंगे वोट

वहीं, शनिवार को चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी। यहां 21 अक्‍टूबर को मतदान होगा। इनमें रामपुर सदर, मानिकपुर (चित्रकूट), बलहा (बहराइच), जैदपुर (बाराबंकी), टूंडला (अलीगढ़), प्रतापगढ़ सदर, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर (कानपुर), इगलास (हाथरस), जलालपुर (अंबेडकरनगर) और घोसी सीटें शामिल हैं। हालांकि, अभी गंगोह सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है।
भाजपा ने जीती थी सीट

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में गंगोह से भाजपा के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हाे गई थी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यहां उपचुनाव हो सकते हैं। इसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां से इंद्रसेन चौधरी तो कांग्रेस ने नोमान मसूद को टिकट दिया है। वहीं, बसपा ने गंगोह से चौधरी इरशाद को मैाका दिया है। बताया जा रहा है क‍ि भाजपा भी नवरात्र में अपना उम्‍मीदवार घोषित कर देगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Saharanpur / बड़ी खबर: Upchunav को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, इतनी EVM का होगा इस्‍तेमाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो