scriptVideo: सहारनपुर के घुन्ना में शरारती तत्वाें ने ताेड़ी अंबेडकर प्रतिमा, डंडे लेकर सड़काें पर उतरी महिलाएं, फाेर्स तैनात | Women jammed on the road in Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

Video: सहारनपुर के घुन्ना में शरारती तत्वाें ने ताेड़ी अंबेडकर प्रतिमा, डंडे लेकर सड़काें पर उतरी महिलाएं, फाेर्स तैनात

हाइलाट्स
आसामाजिक तत्वाें ने खंंडित की प्रतिमा
सुबह दिन निकलते ही लगा दिया गया जाम
शाकम्भरी सिद्धपीठ राेड पर लगाया जाम
भारी पुलिस काे किया गया है तैनात

सहारनपुरSep 10, 2019 / 04:09 pm

shivmani tyagi

ghunna.jpg

saharanpur

सहारनपुर. काेतवाली देहात क्षेत्र के घुन्ना गांव में आसामाजिक तत्वाें ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा काे खंडित कर दिया। इस पर दलित समाज का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाएं और पुरुषाें ने सहारनपुर-बेहट मार्ग जाम लगाते हुए पथराव कर दिया। इस दाैरान पुलिस ने बल प्रयाेग करते हुए भीड़ काे खदेड़ा। इस तरह घंटाें चले हाईवाेल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कराई जिसके बाद मामला शांत हाे सका।
घटना मंगलवार सुबह की है। दिन निकलते ही दलित समाज के लाेग घुन्ना गांव में सड़क पर आ गए। महिलाएं भी हाथों में डंडे लेकर सड़क पर उतर आई और सहारनपुर-बेहट राेड पर जाम लगा दिया। इसी रूट से शाकम्भरी सिद्धपीठ जाने वाले श्रद्धालु जाते हैं। इस राेड पर जाम की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जाम लगने से श्रद्धालुओ का रास्ता भी रुक गया। यह देख पुलिस अफसर भारी फाेर्स के साथ माैके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लाेगाें काे शांत करने की काेशिश की।
पुलिस अफसराें ने जाम लगा रहे दलित समाज के लाेगाें काे समझाने का प्रयास किया लेकिन इनका गुस्सा सातवे आसमान पर था। इसी दाैरान श्रद्धालुओं और जाम लगाने वाली भीड़ के बीच हुई तनातनी हुई ताे भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बद पुलिस ने लाठियां भांजते हुए इन्हे खदेड़ा। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रतिमा काे ताेड़ने वाले शरारती तत्वाें का जल्द पता लगा लिया जाएगा। नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। हालात सामान्य की ओर लाैट रहे हैं लेकिन भारी पुलिस बल तैनात किया गाय है। श्रद्धालुओं काे परेशानी ना हाे इसके लिए रूट डायवर्जन कराया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो