scriptVIDEO: बुर्का में वोट करने आई महिलाओं का चेहरा देखने के बाद ही मतदान की अनुमति, अब तक 10% वोटिंग | women who come to vote in burqa, after seeing their face Voting permis | Patrika News
सहारनपुर

VIDEO: बुर्का में वोट करने आई महिलाओं का चेहरा देखने के बाद ही मतदान की अनुमति, अब तक 10% वोटिंग

Highlights

सुबह के नौ बजे तक 10% वोटिंग
बुर्का में पहनकर वोटिंग करने पहुंची महिलाए
चेहरा देखने के बाद वोटिंग की अनुमति

 
 
 

सहारनपुरOct 21, 2019 / 10:02 am

Ashutosh Pathak

index.jpeg
सहारनुपर। यूपी के सहारनपुर के गंगोह उपचुनाव में मतदान के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं बुर्का पहन कर आने वाली महिलाओं को देख कर ही वोटिंग के लिए अंदर भेजा रहा है। इसके लिए महिला कॉन्सेटबल बुर्का में आ रही महिलाओं के चेहरे देखने और जांचने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Breaking : गंगोह उपचुनाव आठ EVM में गड़बड़ी, तत्काल मशीनों को बदला गया

सहारनपुर से गंगोह उपचुनाव में पहले 2 घंटे में 10% मतदान होने की उम्मीद है, आठ मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी। जिन्हें मतदान शुरू होने से पहले ही बदल दिया गया था। चुनाव में भाजपा से कीरत सिंह, कांग्रेस से नोमान मसूद, समाजवादी पार्टी से इंद्रसेन और बसपा से चौधरी इरशाद मुख्य प्रत्याशी हैं। यहां मुकाबला सभी प्रत्याशियों के बीच है। भाजपा अपनी सीट बचा पाएगी या गंगोह में अब दूसरी पार्टियों को भी मौका मिलेगा सबकी निगाह इसी पर टिकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो