scriptगैर राज्य में फंसे मुस्लिम युवक ने डीएम को किया ट्वीट ‘साहब ईद पर घर आना चाहता हूं’ | Youth asked for permission from Saharanpur DM on Twitter | Patrika News
सहारनपुर

गैर राज्य में फंसे मुस्लिम युवक ने डीएम को किया ट्वीट ‘साहब ईद पर घर आना चाहता हूं’

Highlights

पड़ाेसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर से सहारनपुर आना चाहता है युवक
ट्वीट करके डीएम से मांगी ईद पर सहारनपुर अपने घर आने की अनुमति

सहारनपुरMay 12, 2020 / 09:34 am

shivmani tyagi

eid.jpg

twitter

( Saharanpur ) अप्रैल माह से पड़ाेसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर में फंसे एक मुस्लिम युवक ने ट्वीटर ( Twitter ) पर सहारनपुर डीआईजी ( Saharanpur DIG ) एसएसपी ( ssp saharanpur ) और जिलाधिकारी ( DM Saharanpur ) से मदद की गुहार लगाई है।
तीनों अफसरों काे किए ट्वीट ( tweet ) में इस युवक ने लिखा है कि, ‘सर मुझे सहारनपुर आना है, 21 मार्च से यमुनानगर में फंसा हूं और अब ईद अपने घर पर मनाना चाहता हूं।
कोरोना वायरस ( Corona virus , COVID-19 virus ) के संक्रमण के खतरे के बीच हुए लॉक डाउन ( Lock down ) में सहारनपुर का रहने वाला मुतिउर्रहमान हरियाणा के यमुनानगर जिले में फंस गया है। अपने ट्वीट में उसने लिखा है कि वह काफी दिनों से यहां फंसा हुआ है। ईद नजदीक है और अब उसे ईद पर अपने घर की याद आ रही है।
अपने इसी ट्वीट में मुतिउर्रहमान ने भावुक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। उसने लिखा है कि ईद पर अपने माता-पिता से मिलना चाहता हूं। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह काे इसने ट्वीट किया है। अफसरों ने इसे अनुमति दे दी है। ट्वीट के जवाब में मुतिउर्रहमान काे लिखा गया है कि उसे स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी हाेगी।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी की नाराजगी के बाद पुलिस अफसरों ने दिखाई ऐसी सख्ती कि एक दिन में ही कर दिए इतने चालान और एफआईआर



इसके बाद उन्हे सहारनपुर में आने दिया जाएगा। इससे यह भी साफ हाे गया है कि अगर आप किसी अन्य जिले में फंसे हैं और अपने घर आना चाहते हैं ताे आपको उसी जिले के प्रशासनिक अधिकारयों से अनुमति लेनी हाेगी जहां आप फंसे हैं। यहां, यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि आगे किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए घर पहुंचने पर अपने जिले के प्रशासनिक अफसरों या स्वास्थ्य विभाग काे भी आपको जानकारी देनी हाेगी।
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा है कि, ‘इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कीजिए और सहारनपुर आने की अनुमति लीजिए’

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने उन्हे लिखा है कि ‘स्थानीय जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आप सहारनपुर आ सकते हैं’

Home / Saharanpur / गैर राज्य में फंसे मुस्लिम युवक ने डीएम को किया ट्वीट ‘साहब ईद पर घर आना चाहता हूं’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो