scriptप्रधान पद का दावेदार ने बांटी जलेबी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Pradhan Candidate Arrested for Distribute Jalebi | Patrika News
सम्भल

प्रधान पद का दावेदार ने बांटी जलेबी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिये प्रधान पद का दावेदार जलेबी बांट रहा था। पुलिस ने दावेदार समेत तीन लोगों को जलेबी बांटते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सम्भलApr 13, 2021 / 09:53 pm

रफतउद्दीन फरीद

jalebi

jalebi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

संभल. चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद प्रत्याशी मानने का नाम नहीं ले रहे और गाहे ब गाहे नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं और उनपर कार्रवाई भी हो रही है। संभल में प्रधान पद का एक प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिये जलेबी बांट रहा था। मौके पर पुलिस पहुंच गई और प्रधान पद के दावेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुिलस को सूचना मिली थी कि संभावित प्रत्याशी कल्लू मलिक घर-घर जाकर जलेबी बांट रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वो जलेबी बांटने वाले वहां से भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया।कोतवाल धर्मपाल सिंह ने मीडिया से बताया है कि मौके स कल्लू मलिक, दानिश और मौशीन को गिरफ्तार किया गया है।

 

इसके अलावा रुकनुद्दीन सराय में आचार संहिता का उल्लंघन कर कोविड नियमों को ताक पर रखते हुए भीड़ जुटाने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कई सारे लोग भागने में कामयाब रहे। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मौके से भागने वालों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Home / Sambhal / प्रधान पद का दावेदार ने बांटी जलेबी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो