30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा अकेले BJP को नहीं हरा सकती, जानिए सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने क्यों कहा ऐसा?

UP Politics : समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 22 Mar 2023, 11:00 AM IST

SP cannot defeat BJP alone know why MP Shafiqur Rahman Burke said

समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दलितों को भी साथ जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रामजी लाल सुमन और अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। इसपर संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है।

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "ठीक है, क्योंकि इधर पार्टी का गठबंधन BSP से नहीं है। इस वजह से दलितों को अपने तरफ जोड़ने के लिए रामजी सुमन को लगाया गया है। वो आदमियों को इधर तोड़कर लाएं। अगर दलित इधर आते हैं तभी तो फायदा होगा।”

हमारी पार्टी में आ सकते हैं दलित
शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, “आम तौर पर दलित मायावती से जुड़ा हुआ है, लेकिन अलग से अपनी पार्टियों को जोड़ने के लिए भी ये काम हो सकता है। अभी तो दलित मायावती से ही जुड़ा हुआ है। इसमें बहुत मेहनत करने पड़ेगी, तब जाकर कुछ दलित हमारी पार्टी में आ सकते हैं।”

यह भी पढ़ें : टूटी आरिफ और सारस की दोस्ती, जानिए ऐसा क्या हुआ?

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "जिनको जिम्मेदारी दी गई है, वो किस तरह से ये काम करेंगे। यह आने वाला समय बताएगा। अभी मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। अभी मेरी पार्टी से कोई बात नहीं हुई है। मैं इनकी कमेटी में शामिल भी नहीं हूं। वो किस तरह पार्टी को आगे ले जाना चाहते हैं, ये उनसे बातचीत करने के बाद पता चलेगा। सबको साथ लेकर चलने पर ही पार्टी अच्छा कर पाएगी।"

मिलकर करेंगे काम तो हरा देंगे BJP को
शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "हर चीज मुमकिन है। जिसको आप नामुमकिन समझते हैं, वो भी मुमकिन है। जहां तक 2024 की बात है तो वहां बीजेपी अकेले खड़ी है और इधर पूरा विपक्ष है। समाजवादी और सब मिलकर काम करेंगे तो BJP को हरा देंगे। अकेले तो सपा के पास इतनी ताकत नहीं है। कई पार्टियां हैं, सब मिलकर एकजुट हो कर काम करेंगे तो निश्चित ही हरा देंगे।”

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश