scriptयूपी: इस शहर में कोहरे ने दी दस्तक, बदल गया मौसम का मिजाज | Weather alert fog come in city change weather | Patrika News
सम्भल

यूपी: इस शहर में कोहरे ने दी दस्तक, बदल गया मौसम का मिजाज

Highlights

सुबह सात बजे तक छाया रहा कोहरा
लोग हो गए हैरान, महसूस की ठंडक
अब जल्द ठंड बढ़ने की जताई गयी संभावना

सम्भलOct 03, 2019 / 05:13 pm

jai prakash

kohra.jpg

संभल: बीते कई दिनों से बारिश और बादल से मौसम में बदलाव आ गया है। लगातार तापमान गिर रहा है। वहीँ आज जनपद में तो लोग जब सुबह उठे तो हैरान रह गए। जब उन्हें नवम्बर-दिसम्बर जैसा नजारा नजर आया। जी हां सुबह घना कोहरा था जिसे देख हर कोई हैरान रहा गया। हालाकिं कुछ देर बाद धुप खिलने पर मौसम सही हो गया। लेकिन कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

झाड़ियों में होमगार्ड को इस हाल में देख निकल गई लोगों की चीख, देखें वीडियो

छाई कोहरे की चादर

यहां बता दें कि सितंबर के आखिरी सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव आना शुरू हुआ तो लोगों ने सोचा कि अब जल्द ही सर्दी दस्तक देगी लेकिन अक्टूबर की पहली और दूसरी तारीख को मौसम का मिजाज पहले जैसा बना रहा। दिन में तेज धूप की वजह से माथे पर पसीना आया। हालांकि सुबह के वक्त और शाम के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई। गुरुवार सुबह को जब लोग उठे तो मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग तरह का दिखा। संभल शहर और देहात इलाके में कोहरे की चादर बिछी दिखाई दी। जिस कारण सड़कों पर सुबह वाहन रेंग कर चल रहे थे।

Video: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा व हिन्दू संगठनों ने खोला मोर्चा

बढ़ेगी ठंड

स्थानीय मौसल प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अब सुबह शाम को तापमान में गिरावट जारी है। धुंध बढ़ रही है जो अब सुबह शाम हमें कोहरे के रूप में नजर आएगी। इसी तरह सर्दी भी बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो