scriptकांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बगावत, पुतला फूंककर की प्रत्याशी बदलने की मांग | Protest begins after congress candidates new list come out | Patrika News
संत कबीर नगर

कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बगावत, पुतला फूंककर की प्रत्याशी बदलने की मांग

यूपी में मिशन 2019

संत कबीर नगरMar 14, 2019 / 08:01 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Loksabha election 2019

जबलपुर लोकसभा का निराला इतिहास

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही कार्यकर्ताओं का विरोध भी प्रारंभ हो गया है। संतकबीरनगर में प्रत्याशी चयन को लेकर गुटबाजी गुरुवार को चरम पर पहुंच गई। जिलाध्यक्ष परवेज खान को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में एक गुट ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। ये लोग पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडेय के समर्थन में इस बार के प्रत्याशी का विरोध कर रहे थे।

बुधवार को कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में गोरखपुर जिले के बांसगांव सुरक्षित व संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अपने वर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज खान को प्रत्याशी बनाया है।

परवेज खान को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी में गुटबाजी तेज हो गई है। 2014 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रोहित पांडेय के समर्थन में तमाम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
गुरुवार को सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बनियाबारी में प्रत्याशी परवेज खान का पुतला फूंककर केंद्रीय नेतृत्व को चेताया। रोहित पांडेय के समर्थन में विरोध कर रहे समर्थकों ने कहा कि नेतृत्व प्रत्याशी चयन पर पुनर्विचार करे और प्रत्याशी बदले। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पांच साल तक रोहित पांडेय क्षेत्र में संपर्क करते रहे हैं लेकिन पार्टी ने उनको मौका न देकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो