scriptचित्रकूट के साढ़े 10 हजार नाम गरीबी रेखा में जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री | 10 thousand names of Chitrakoots will join the poverty line: Chief Minister | Patrika News
सतना

चित्रकूट के साढ़े 10 हजार नाम गरीबी रेखा में जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री

चुनावी सोगात: डकैत खत्म करने का संकल्प लिया था, पुलिस ने कर दिखाया,  चित्रकूट में औद्योगिक क्षेत्र, जैतवारा एवं चंदई में बनेगा मिनी स्टेडियम। 

सतनाAug 31, 2017 / 04:38 pm

बृजेश चौकसे

चित्रकूट के साढ़े 10 हजार नाम गरीबी रेखा में जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री

चित्रकूट के साढ़े 10 हजार नाम गरीबी रेखा में जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री

सतना। सरकार चित्रकूट में उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सतना दौरे में चित्रकूट में औद्योगिक क्षेत्र बनाने के साथ ही यहां के 10 हजार 600 लोगों के नाम गरीबी रेखा में जोडऩे का ऐलान किया। साथ ही अन्य घोषणाएं भी की। ज्ञात रहे कि चित्रकूट विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण सीट रिक्त घोषित हुई है। जिस पर जल्द ही उपचुनाव होना है।
मुख्यमंत्री ने यहां जैतबरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैतबरा निकाय चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा का साथ दिया। भाजपा को जिताया है, अब जो वादा हमने किया था वो निभाएंगे। मैं यहां के लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का वचन देता हूं। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के जिन गरीबों के नाम गरीबी रेखा में नहीं जुड़ पाए थे, वे जोड़े जाएंगे। इस तरह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी किया जाएगा। जिससे जो जिस योजना का पात्र है उसे उसका लाभ मिल सके।

चोर-उच्चके और गुंडे नहीं रहेंगे
चौहान ने कहा कि जनता को निडर देखना सरकार की मंशा है। इस कारण चोर-उच्चके और गुंडों को नहीं रहने दिया जाएगा। हमने डकैतों के खात्मे का संकल्प लिया, जिसे पुलिस ने कर दिखाया। डकैतों का अंत हो गया है।

किसान चिंता न करें, शिवराज सिंह जिंदा है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की फसल खराब हो रही है, लेकिन वे चिंता नहीं करें। शिवराज सिंह चौहान जिंदा है, पांच साल में किसान की आया दो गुनी हो जाएगी। हमने नामांतरण के मामलों के निराकरण के लिए तीन महीने का समय दिया है। तीन माह बाद यदि कोई नामांतरण या आपसी बंटवारे का प्रकरण सामने आया तो पीडि़त व्यक्ति को एक लाख का ईनाम दिया जाएगा। ईनाम की यह राशि संबंधित अधिकारी के वेतन से काटी जाएगी।

यह भी की घोषणाएं
– चित्रकूट में एक औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा।
– जैतबरा में बीएमसी और बीकाम की क्लास इसी सत्र से शुरू होंगी।
– जैतबरा और चंदई में मिनी स्टेडियम बनेगा।

Home / Satna / चित्रकूट के साढ़े 10 हजार नाम गरीबी रेखा में जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो