गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत
यात्रियों को जहां मुश्किल से बसें मिल रहीं थीं, वहीं भीषण गर्मी ने समस्या और बढ़ा दी। बस स्टैंड में बसों के इतंजार में बैठे अलग-अलग जगहों तक जाने वाले यात्रियों को पानी और छांव तक नहीं नसीब हो सकी। शहर में प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें मोल पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी।