scriptनेल आर्ट में 4डी और 5डी डिजाइन की डिमांड | 4D and 5D Design Demand in Nail Art | Patrika News
सतना

नेल आर्ट में 4डी और 5डी डिजाइन की डिमांड

लेटेस्ट तकनीक से गल्र्स खूबसूरत बना रहीं नाखून

सतनाMay 21, 2019 / 12:53 pm

Jyoti Gupta

4D and 5D Design Demand in Nail Art

4D and 5D Design Demand in Nail Art

 सतना. अपना शहर एेसा शहर है जहां फैशन और ट्रेंड को तुरंत फॉलो किया जाता है। जब भी कोई नया बदलाव आता है, युवा उसके लिए के्रजी हो जाते हैं। नेल आर्ट में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अभी तक नेल आर्ट में 2डी और 3डी तकनीक से वर्क किया जा रहा था, अब गल्र्स और वीमन 4डी और 5डी तकनीक से भी नेल आर्ट करवा कर अपने नाखून को और खूबसूरत बना रही हैं। इस तकनीक से बनने वाली डिजाइन काफी क्लियर होती है, लुक भी इंप्रूव होता है।
डिटेलिंग से बढ़ती है खूबसूरती

ब्यूटी और नेलआर्ट एक्सपर्ट संगीता सिंह ने कहा, अब नेलआर्ट में 4डी और 5डी का प्रयोग किया जाने लगा है। नेल पर एक्सटेंशन किया जा रहा है, जिसमें डिटेलिंग ज्यादा रहती है। इससे नाखून की खूबसूरती बढ़ जाती है। संगीता ने हाल ही में मुम्बई में आयोजित इंटरनेशनल शो में भाग लेनी गई थी। जहां पर देश-विदेश से फेमस एक्सपर्ट आए थे। उन्होंने ही भारत के लोगों को ४डी और ५डी तकनीक की जानकारी दी। फिलहाल यह अपने शहर के लिए नई तकनीक है। पर गल्र्स और वीमन का रुझान इस ओर तेजी से बढ़ रहा है।
हिस्टोरिकल और फेयरीटेल थीम

ब्यूटीशियन सरिता सोनी कहती हैं कि नई तकनीक के साथ ही नई नई थीम्स पर भी वर्क किया जा रहा है। हिस्टोरिकल में मंडला डिजाइन खास है। इसके साथ ही फेयरीटेल और प्रिंसेस डिजाइन को पसंद किया जा रहा है। इन दोनों ही तकनीक के नेलआर्ट को पार्टी में जाने से पहले यंगस्टर्स करवाते हैं। ज्यादातर फैशन शो में मॉडल्स पसंद कर रहे हैं।

Home / Satna / नेल आर्ट में 4डी और 5डी डिजाइन की डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो