scriptपुरुषों को गलती से भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें | 5 foods you should never eat men's health | Patrika News
सतना

पुरुषों को गलती से भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें

पुरुषों को गलती से भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, वरना 45-50 वर्ष में सिमट जाएगी आपकी जिंदगी

सतनाApr 23, 2019 / 06:36 pm

suresh mishra

5 foods you should never eat men's health

5 foods you should never eat men’s health

सतना। मानव जीवन में खान-पान और रहन-सहन का बहुत बड़ा महत्व है। जब भी बुजुर्गों के सामने कमजोरी का जिक्र होता है। तब अक्सर परिवार के जिम्मेदार यही कहते है कि खान-पान सुधारो। कमजोरी सहित अन्य बीमारियां अपने आप दूर हो जाएंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी यही मशवरा है कि अच्छे एनर्जी फुल वाले पदार्थ खाने से शरीर की सेहद सुधरी है। लोग ताकत वर और स्वस्थ्य रहते है। कामोत्तेजना तेज रहती है। जिससे परिवारिक जीवन सुखी और समृद्ध रहता है।
ये है कारण
दरअसल पुरुष हो या स्त्री खानपान और जीवनशैली का हमारे शरीर पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ्य जीवन के लिए खान-पान बेहद जरूरी है। कुछ ऐसे भी पदार्थ है जिन्हें खाने से शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। इसीलिए ऐसे पदार्थों के बार में जानना महत्वपूर्ण है। जो आपकी कामोत्तेजना को प्राकृतिक और अप्राकृतिक रूप से नष्ट करते है। ये चीजें धीरे-धीरे पुरुषों को कमजोर बना देते है। इसलिए खाने की ऐसी चीजों को पहचान कर अपनी खाने की लिस्ट से बाहर कर दें। जो आपकी ताकत को कम कर सकती है अथवा आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इतना ही नहीं आपकी उम्र 45-50 वर्ष पर ही सिपट सकती है।
ये है वह 5 पदार्थ
1- चीज: हम आपको बता दें कि, चीज में बहुत अधिक फैट होता है। अधिक फैट वाली चीजें पुरुषों को नुकसान पहुंचा सकती है। इन उत्पादों के ज्यादा सेवन से शरीर में जहरीले पदार्थ बनते हैं। साथ ही, ईस्ट्रोजेन, प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टो स्ट्रोन जैसे हार्मोन्स के निर्माण में भी रूकावट आती है।
2- खराब क्वालिटी तेल: खराब क्वालिटी के तेल में बने पदार्थ फ्री रैडिकल उत्पन्न करते हैं, जो कि पुरुषों के शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। फिर धीरे-धीरे पाचन क्रिया खराब करते है। स्वास्थ्य में गिरावट आती है।
3- पैकिंग फूड: वे पुरुष जो बहुत अधिक पैकिंग फूड का सेवन करते हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इनकी कोटिंग में कुछ खास किस्म का मेटल इस्तेमाल किया जाता है, जो पुरुषों की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है।
4- शराब: शराब पीने के बाद आप अच्छा महसूस कर सकते हैं, लेकिन इससे नींद आती है और आप अपने वातावरण के प्रति कम संवेदनशील हो जाते हैं। शराब से ऐसी रासायनिक क्रिया आरम्भ हो जाती है जो टेस्टोस्ट्रोन के उत्पादन को कम करती है। ऐसा होना पुरुषों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
5- जंक फूड: जंक फूड की हाइड्रोजन युक्त वसा टेस्टोस्ट्रोन स्तर को कम करती है और पुरुषों में निम्न गुणवत्ता वाले और असमान्य शुक्राणु उत्पन्न करती है।

चीज, खराब क्वालटी तेल वाला खाना, पैकिंग फूड, शराब, जंक फूड पुरुषों को नुकसान पहुंचाते है। इन उत्पादों के ज्यादा सेवन से शरीर में धीरे-धीरे जहरीले पदार्थ बनने है। साथ ही, ईस्ट्रोजेन, प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टो स्ट्रोन जैसे हार्मोन्स के निर्माण में भी रूकावट आती है।
डॉ. सीएम तिवारी, जिला अस्पताल सतना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो