सभी को पसंद आ रहा यह ट्रेंड
शहर की लड़कियां अपनी वेडिंग के लिए हमेशा उत्साहित रहती हैं। एेसे में जब उन्हें लहंगे में इस तरह का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है तो वह इसे लेने से नहीं चूक रहीं। वे मार्केट में जाकर खुद ही इस तरह के लहंगों की डिमांड कर रही हैं। उनका कहना है कि लहंगे पर वेडिंग की हर रस्म को इस तरह से प्रजेंट करना लहंगे को खास बना देता है और सबकी नजर लहंगे की इस तरह की डिजाइन पर ही टिकी रहती है।

बाजारों में उपलब्ध शहर के बाजारों में इस तरह के लहंगे की बराबर मांग बनी हुई है। शॉप ओनर राजीव जैन कहते हैं कि उनके यहां आ रहे लहंगे में डोली, बरात, हाथी घोड़ा पालकी, वरमाला, रोती हुई दुल्हन, शादी की फेरे वाले डिजाइन के लहंगा ब्राइडल को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नए ट्रेंड को शहर के लोग तेजी से अपना रहे हैं।