scriptBreaking: बाणसागर बांध में मछली मारते समय हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत | Bansagar dam big accident Two children die from satna drowning | Patrika News
सतना

Breaking: बाणसागर बांध में मछली मारते समय हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत

Breaking: बाणसागर बांध में मछली मारते समय हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत

सतनाApr 17, 2019 / 08:43 pm

suresh mishra

Bansagar dam big accident

Bansagar dam big accident

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत एक बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत की मौत हो गई। बताया गया कि रामनगर थाना क्षेत्र से लगे बाणसागर बांध में बुधवार की दोपहर कई बच्चे मछली मारने गए थे। जिसमें दो बच्चों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में घटना की सूचना डायल 100 सहित चौकी पुलिस और थाने को दी गई।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव पानी से बाहर निकलया। फिर इसके बाद दोनों केे शव सुरक्षित रखवा दिए गए है। गुरुवार की सुबह दोनों बच्चों के शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। एक ही परिवार के दो बच्चों के साथ हादसे की खबर सुनने के बाद देवदहा गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये है मामला
मर्यादपुर चौकी प्रभारी वीएस द्विवेदी ने बताया कि देवदहा गांव के कुछ बच्चे मछली मारने के लिए बरतोना गांव से लगे बाणसागर बांध गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मछली मारते समय देवदहा निवासी अम्बुज कोल पुत्र गैवी कोल (12) व रजनीश कोल पुत्र दरबारी कोल (13) पानी में डूब गए। इनके साथ जो बच्चे रहे उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह बचा नहीं सके।
पुलिस पहुंची तो अंधेरा होने लगा था

तुरंत बच्चों ने गांव पहुंच कर सोनू व ललवा के परिजनों को सूचना दी। फिर गांव वाले बांध के पास पहुंचे। इधर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो अंधेरा होने लगा था। ऐसे में मृतकों के बारे में सूचना देने वाले रामदीन कोल व दरबारी लाल की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया गया है।
दोनों बच्चे एक ही परिवार के

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। बांध में मछली मारने के लिए जाने वाले बच्चों को समझाइश दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों को कहा गया है कि वह सावधनी बरतें। अब पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो