scriptविंध्य क्षेत्र में Bird flu ने दी दस्तक | Bird flu in Vindhya region | Patrika News
सतना

विंध्य क्षेत्र में Bird flu ने दी दस्तक

-भोपाल की एवियन इंफ्लूएंजा प्रयोगशाला में हुई पुष्टी

सतनाJan 15, 2021 / 05:41 pm

Ajay Chaturvedi

Bird flu

Bird flu

सतना. विंध्य क्षेत्र में Bird flu ने दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि भोपाल की एवियन इंफ्लूएंजा प्रयोगशाला में हुई है। जांच रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर सतना पहुंची। पशु चिकित्सा विभाग को मिली रिपोर्ट के बाद प्रशासन में हड़कम मच गया। आनन-फानन में कलेक्टर ने भी पशु विभाग सहित अन्य विभागों और संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई और दिशा निर्देश जारी किए।
जिलावासी बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत में हैं। दरअसल पिछले कई दिनों से रोजाना कहीं ना कहीं कौवा और कबूतर मृत मिल रहे थे। रामनगर ब्लॉक में मृत कौवे के नमूने पशु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधन परिषद) भोपाल की एवियन इंफ्लूएंजा प्रयोगशाला को भेजा था। प्रयोगशाला ने नमूनों मं बर्ड फ्लू की पुष्टि की।
एक्शन प्लान ऑफ एवियन इन्फ्लूऐंजा द्वारा 2015 के अनुरूप वर्डफ्लू के परिप्रेक्ष्य में प्रावधानित कार्रवाई सुनिश्चत करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के स्तर से जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ पशु चिकित्सक शल्यज्ञ डॉ एपी सिंह (मो.नं. 9425020038), सहायक संचालक डॉ जेके गुप्ता (9340308371), डॉ एमके वर्मा (9826465970), प्रयोगशाला तकनीशियन राजेश शर्मा (9575887364) एवं भृत्य राजू बढ़ौलिया (9009219076) को कंट्रोल रूम में नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी भारत सरकार द्वारा जारी एवियन इन्फ्लूऐंजा 2015 के निर्देशानुसार रोग नियंत्रण के लिए जारी कार्य योजना के अनुसार कार्य करेंगे। प्रशासन ने कहा है कि जिस किसी भी व्यक्ति को कहीं भी बड़ी तादाद में मृत पक्षी मिले तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें ताकि चिकित्सक वहां जाकर कार्रवाई कर सकें।
बीते दिनों रामनगर ब्लॉक से मृत मिले कौवे के सैंपल भोपाल लैब भेजे गए थे। जहां से आज रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एंड रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। जिसे देखते हुए अब जिले में सुरक्षा बरतने दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।-राजेश कुमार मिश्रा, उप संचालक, पशु चिकित्सा

Home / Satna / विंध्य क्षेत्र में Bird flu ने दी दस्तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो