script56 खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान | Celebrated birth anniversary of Karani parent Rip Deepak Thakur in Mp | Patrika News
सतना

56 खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान

मध्यप्रदेश में कराते के जनक रेंसी दीपक ठाकुर की मनाई गई जयंती

सतनाOct 13, 2019 / 09:02 pm

Jyoti Gupta

Celebrated birth anniversary of Karani parent Rip Deepak Thakur in Mp

Celebrated birth anniversary of Karani parent Rip Deepak Thakur in Mp,Celebrated birth anniversary of Karani parent Rip Deepak Thakur in Mp,Celebrated birth anniversary of Karani parent Rip Deepak Thakur in Mp

सतना. अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कराते के जनक रेंसी दीपक ठाकुर की जयंती भरहुत नगर में मनाई गई। आरपीएस मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के डायरेक्टर सिहान आरपी सिंह, प्रशिक्षक भरत गुप्ता, पद्म रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, रवि पांडे ने उनके बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद खिलाडि़यों को कराते जनक के बारे में बताया। कहा कि मात्र 42 वर्ष की उम्र में उन्होंने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आधे से ज्यादा जिलों में कराते विधिवत रूप से शुरू किया। परीक्षा लेने के लिए वे कई बार पूरा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश यहां तक कि उत्तर प्रदेश और नेपाल तक बाइक से ही जाते थे। उन्होंने मार्शल आर्ट सीखने के लिए लगभग 10 भाषाएं सीखी। साउथ के जंगलों में कल्लरी पयटू, मर्मम और जापान, कोरिया, मलेशिया देशों में जाकर बारीकी से यह कला सीखी और महारत हासिल की। उन्हीं की मेहनत है की मध्य प्रदेश आज कराते में सर्वश्रेष्ठ है। राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं। इस वर्ष एकेडमी के 56 खिलाड़ी कराते, कुडो और कुराश की शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग का नेतृत्व करते हुए जबलपुर सागर और भोपाल में भाग लेंगे। सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर परीक्षा पास करने वाले खिलाडिय़ों को परंपरागत तरीके बेल्ट से नवाजा गया। मौजूद अतिथियों और अभिभावकों ने खिलाडिय़ों को सर्टिफि केट प्रदान किए। मिष्ठान वितरण किया गया।आयोजन में लगभग 200 खिलाडिय़ों और अभिभावकों ने भाग लिया।

Home / Satna / 56 खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो