scriptसीएम शिवराज की घोषणा- मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, घायलों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए | CM's announcement for the dead and injured in Satna road accident | Patrika News
सतना

सीएम शिवराज की घोषणा- मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, घायलों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

मृतकों के आश्रितों को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे, वहीं अन्य घायलों को इलाज के लिए 1-1 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

सतनाFeb 25, 2023 / 04:00 pm

Subodh Tripathi

सीएम शिवराज की घोषणा- मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, घायलों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

सीएम शिवराज की घोषणा- मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, घायलों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

सतना. मध्यप्रदेश के सतना जिले में देर रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया है, इस हादसे के कारण मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी दु:खी हैं, उन्होंने मृतकों के आश्रितों को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे, वहीं अन्य घायलों को इलाज के लिए 1-1 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जो साथी नहीं रहे उनके परिजनों को 10 लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही बसें रात में भीषण हादसे का शिकार हो गई। रात करीब 9 बजे मोहनिया घाटी के पास खड़ी दो बसों को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी जबकि एक अन्य बस भी इनसे आ टकराई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 62 से अधिक लोग घायलों को अस्पतालों में भेजा गया। कई घायलों की हालत गंभीर है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रात 12.28 बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानकर लोगों को ढांढस बंधाया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1629221274881753088?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात करीब 11 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुए. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वे रात करीब 12.28 बजे मौके पर पहुंचे। सीएम ने सभी घायलों का अच्छे से इलाज करने का निर्देेश दिया।

https://youtu.be/eHfM-sSKTf8

टनल के पास हुआ हादसा
बेकाबू ट्रक की टक्कर के बाद यात्री बसें पलट गईं। बस में यात्रा कर रहे पणखुरी सत्तरी के रहने वाले अशोक कूल पुत्र नवरंगी ने बताया कि टनल के पास दो बसें खड़ी हुई थीं। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बसों को जोरदार टक्कर मार दी। कई यात्रियों की मौतें हो गईं जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुछ लोग बेहोश भी हो गए।

Home / Satna / सीएम शिवराज की घोषणा- मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, घायलों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो