scriptइस दिग्गज कांग्रेसी ने कृषि मामले पर PM मोदी पर दिया बड़ा बयान | Congress leader Digvijay Singh attacke on PM on agricultural policy | Patrika News
सतना

इस दिग्गज कांग्रेसी ने कृषि मामले पर PM मोदी पर दिया बड़ा बयान

-मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम पर भी किया प्रहार

सतनाDec 03, 2020 / 05:54 pm

Ajay Chaturvedi

पीएम मोदी और दिग्विजय सिंह

पीएम मोदी और दिग्विजय सिंह

सतना. लंबे अरसे बाद दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचे विंध्य क्षेत्र में। वह सप्तनीक यहां पहुंचे और दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान मीडिया से रू-ब-रू हुए तो भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कृषि नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। साथ ही मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी नहीं बख्शा।
मीडिया से मुखातिब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्गविजय सिंह ने कृषि बिल पर कहा कि मुझे दुख है कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से गंगा जैसी पवित्र नदी में खड़े होकर गंगा जल हाथ में लेकर झूठ बोला है। उन्होंने असत्य बोला है, धोखा दिया है, किसानों को। हमें उनसे यह उम्मीद नहीं थी। कांग्रेस नेता ने लव जिहाद मामले पर उमा भारती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस पर बंदिश लगाने के लिए यह कानून बनाया था। उन्हें शायद इसकी जानकारी नहीं है।
इससे पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी के साथ मां शारदा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद मांगा। वह आम भक्त की तरह लाइन में लगे। यहां से वह सीधे चित्रकूट धाम को निकल गए जहां वे रामघाट व कामदगिरि पर्वत पर विराजित भगवान कामतानाथ के दर्शन कर रात्रि विश्राम के लिए वापस सतना लौटे और सर्किट हाउस में विश्राम किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मैहर व चित्रकूट पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले नागौद क्षेत्र में पहुंचने पर सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह भावी पंचायत व नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे। बता दें कि हाल ही में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी मैहर पहुंची थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो