scriptचोरी-लूट में रीवा और हत्या में सतना अव्वल, एक नजर में जानिए MP का क्राइम ग्राफ | Crime statistics Madhya Pradesh latest news in satna rewa | Patrika News
सतना

चोरी-लूट में रीवा और हत्या में सतना अव्वल, एक नजर में जानिए MP का क्राइम ग्राफ

संभाग में 2017 में दर्ज हुए 21008 अपराध, गंभीर अपराधों के पीछे दौड़ती रही पुलिस

सतनाJan 19, 2018 / 01:40 pm

suresh mishra

Crime statistics Madhya Pradesh latest news in satna rewa

Crime statistics Madhya Pradesh latest news in satna rewa

रीवा। संभाग में पुलिस वर्ष 2017 में गंभीर अपराधों से जूझती रही। इसके बाद भी चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहे।वहीं अंधी हत्याओं में भी पुलिस उलझी रही। जानकारी के अनुसार संभाग के चारों जिलों में इस वर्ष गत वर्षकी तुलना में अपराधों में इजाफा दर्ज हुआ है।
संभाग में इस वर्ष 21008 मामले दर्ज है जो गत वर्षकी तुलना में 8 .54 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष संभाग में 19355 मामले दर्ज हुए थे। गत वर्ष हत्या की घटनाओं में सतना अव्वल रहा जिसमें 62 हत्याएं दर्ज हुई है। वहीं रीवा में 59 हत्या के मामले दर्ज हुए है।
इसी तरह चोरी व लूट में रीवा में अव्वल रहा। गत वर्षरीवा में लूट के 8 1 मामले दर्जहुए है जबकि सतना में 28 मामले दर्ज हुए। गत वर्षकी तुलना में लूट की घटनाओं में 13.16 प्रतिशत की कमी आई है। गृहभेदन व चोरियों में भी रीवा बहुत आगे है। गृहभेदन के जिले में 425 मामले दर्जहुए हैं जबकि सतना में 294, सीधी में 193 व सिंगरौली में 113 मामले दर्ज हुए है। साल भर गंभीर हत्याओं के मामलों में पुलिस पूरी तरह से उलझी रही।
चुनौती बने बाइक चोर
संभाग में सबसे अधिक बाइक चोर चुनौती बने हुए हंै। रीवा शहर से प्रतिदिन दो-तीन की संख्या में बाइकें चोरी होती हैं जिसके मामले भी दर्ज होते हैं लेकिन चोरी गई बाइकों का पता नहीं चल पाता है। बाइक चोरी की घटनाएं सतना व सीधी के लिए भी चुनौती है। चोरों की मंडली बाइक उड़ाकर चंपत हो जाती हैलेकिन गाडिय़ां बरामद नहीं हो पाती है।
यूपी गैंग ने दिए बड़ी वारदातों को अंजाम
संभाग में यूपी की गैंग ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। रीवा जिले में तो हत्या, लूटजैसी कई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाये रखी। वहीं सिंगरौली व सतना पुलिस के लिए भी यूपी की गैंग चुनौती बनी रही। उक्त गिरोह ज्यादातर लूट व बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
गत वर्ष की कार्रवाई संतोषजनक रही। पुलिस ने कई अनसुझले मामलों का खुलासा कर अन्य चुनौतियों का कुशलता से सामना किया है। नये वर्ष में दस्यु उन्मूलन, शिकायतों का त्वरित निराकरण व शहरों की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में विशेष रूप से काम किया जाएगा। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
अंशुमान यादव, आईजी रीवा जोन
हेल्पलाइन पर आए सवाल, उनका समाधान
अपराध रीवा सतना सीधी सिंगरौली
हत्या 59 62 26 44
हत्या के प्रयास 39 31 13 34
बलात्कार 113 155 38 96
अपहरण 349 335 194 89
डकैती 5 2 0 0
डकैती की तैयारी 0 1 0 27
लूट 81 28 10 13
गृहभेदन 425 294 193 113
चोरी 796 469 299 175
बलवा 38 43 9 19
शीलभंग 202 215 94 107
अन्य 5055 5321 2528 2795
कुल 7162 6956 3404 3486

Home / Satna / चोरी-लूट में रीवा और हत्या में सतना अव्वल, एक नजर में जानिए MP का क्राइम ग्राफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो