scriptशारदीय नवरात्र में मां शारदा से न्याय की ऐसी गुहार कि…. | devotee tried to cut his throat in Maihar Devi campus | Patrika News
सतना

शारदीय नवरात्र में मां शारदा से न्याय की ऐसी गुहार कि….

-मंदिर परिसर में मच गया हंगामा-सुरक्षाकर्मियो ने पहुंचाया अस्पताल

सतनाOct 20, 2020 / 04:06 pm

Ajay Chaturvedi

मैहर के मां शारदा मंदिर परिसर में प्रौढ़ ने अपना ही गला रेत लगाई न्याय की गुहार

मैहर के मां शारदा मंदिर परिसर में प्रौढ़ ने अपना ही गला रेत लगाई न्याय की गुहार

सतना. ईश्वर से ऐसी आशक्ति और खास तौर देवी मां के प्रति, बहुधा सुनने को मिलती है। इस 21वीं सदी में भी नर बलि की प्रथा भी जीवित है। लेकिन कोई इस कदर आशक्त हो सकता है कि अपना ही गला रेत ले, कम सुनने में आता है। लेकिन इस शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन ऐसा ही मंजर सामने आया मैहर स्थित मां शारदा के धाम में। एक 50 वर्षीय प्रौढ ने माता रानी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपना ही गला रेत लिया। रक्त रंजित प्रौढ़ को देखते ही परिजन सहित अन्य श्रद्धालुओं के मुख से अचानक चीख निकल पड़ी। जिसने भी वह दृश्य देखा अवाक रह गया। माता दरबार में पहले से मौजूद पुलिस वाले उसे लेकर तत्काल अस्पताल गए जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यूपी के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शारदा का दर्शन करने मैहर पहुंचा। माता रानी का दर्शन-पूजन करने के बाद पूरा परिवार सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक 50 वर्षीय राजकुमार वर्मा परिवार से अलग हो गए और कुछ दूरी पर उन्होंने अपना ही गला रेत लिया और न्याय की गुहार लगाने लगे। गले से खून बहने लगा। ऐसे में माता रानी के दरबार पहुंचे अन्य लोगों ने उन्हें देखा तो बरबस ही सबके मुख से चीख निकल पड़ी। मंदिर परिसर में हंगामा मच गया।
मंदिर परिसर में भक्तों चीख-पुकार सुन कर वहां पहले से तैनात पुलिस वाले भाग कर आए और उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले गए। इस दौरान राजकुमार बार-बार एक ही बात दोहरा रहा था, मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा। वहीं कुछ लोग इस शख्स को मानसिक रूप से कमजोर भी बता रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार राजकुमार की हालत अब सामान्य है।

Home / Satna / शारदीय नवरात्र में मां शारदा से न्याय की ऐसी गुहार कि….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो