scriptभाईदूज की खुशियां मातम में बदली, अलग-अलग हादसों में 6 की मौत | Different Accidents in 6 Death | Patrika News
सतना

भाईदूज की खुशियां मातम में बदली, अलग-अलग हादसों में 6 की मौत

कहीं पति-पत्नी ने लगाई आग, तो कहीं खंभे में लाइन सुधारते समय करंट की चपेट में आने से मौत, जिला अस्पताल से सभी का शव रवाना।

सतनाNov 01, 2016 / 02:31 pm

suresh mishra

satna news

satna news


सतना।
भाईदूज की खुशियां 6 परिवारों के लिए उस समय मातम में बदल गई जब अलग-अलग घटनाओं में दंपति समेत 6 लोगों ने अपनी जान गवां दी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मुर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। संबंधित थाना पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पहला केस कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहरौरा में हुआ।

जहां सोमवार की देररात आपसी विवाद में दंपति ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी ने जिला अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया।

पहला केस
पुलिस ने बताया कि रामजश चौधरी व उसकी पत्नी शीला चौधरी के बीच सोमवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुनने के बाद घर के अन्य सदस्यों को पता चला। जब तक परिजन आग बुझाते तब तक पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने उपचार के दौरान सुबह दम तोड़ दिया।

दूसरा केस
कोलगवां थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नईबस्ती में विद्युत लाइन सुधारने के लिए श्रीकांत पिता हनुमानदीन सिंह पटेल सुबह 8 बजे खंभे में चढ़ा था। इसी दौरान करंट लगने से 20 फिट के खंभे से नीचे आ गिरा। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते है कि युवक विद्युत लाइन का काम करता था।

तीसरा केस
बदेरा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक रोड एक्सीडेंट में पुष्पराज पिता अवधेश निवासी गोटारी घायल हो गया था। जिसे मैहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर उपचार के चंद घंटों बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया।

चौथा केस
कोलगवां थाना क्षेत्र शिवपुरवा निवासी अजय सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने सुबह 7 बजे जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों को पता चला तो वह जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां उपचार के कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया।

पांचवा केस

जिला अस्पताल पुलिस चौकी की माने तो सोमवार की देररात एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। आनन-फानन में उसे बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी देररात मौत हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो