29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Food Minister: जिस स्कूल में पढ़े हो मैं भी उसी का स्टूडेंट था, थोड़ी-बहुत अक्ल मुझे भी है

वेयर हाउस प्रभारी के गोलमोल जवाब पर खाद्य मंत्री तोमर ने कसा तंज, बोले-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 16 Feb 2020, 1:44 AM IST

वेयर हाउस प्रभारी के गोलमोल जवाब पर खाद्य मंत्री तोमर ने कसा तंज

वेयर हाउस प्रभारी के गोलमोल जवाब पर खाद्य मंत्री तोमर ने कसा तंज

सतना. कृषि उपज मंडी परिसर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को वेयर हाउस में आग से सुरक्षा के उपाय नहीं मिले। उन्होंने प्रभारी से पूछा कि गोदाम में आग से सुरक्षा के क्या उपाय हंै? फायर सिलेंडर कहां है? इस पर प्रभारी बचाव की मुद्रा में आया और बोला कि फायर सिलेंडर भरने के लिए भेज दिए हैं। मंत्री ने फिर पूछा कि रखते कहां हो, टांगने के लिए कील तो लगी होगी, दिखाओ। तब प्रभारी बोला कि साहब कील उखड़ गए हैं। वेयर हाउस के अधिकारी के गोलमोल जवाब से नाराज मंत्री ने कहा कि मुझे ***** मत बनाओ। जिस स्कूल में तुम पढ़े हो, मंै भी उसी का स्टूडेंट था। तुमसे कम है पर थोड़ी-बहुत अक्ल मुझे भी है। यह बताओ कि यदि वेयर हाउस में अभी आग लग जाए तो कैसे बुझाओगे? इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि दूसरे गोदाम में सिलेंडर रखे हैं। ऐसे में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मिस्टर युद्ध यहां लडऩा है और बंदूक मामाजी के यहां रखी है... यह जवाब नहीं चाहिए। व्यवस्था सुधारो, नहीं तो नप जाओगे।

यह सड़क खराब क्यों है, कब बनी थी
वेयर हाउस को जाने वाली जर्जर सड़क से धूल उठती देखकर मंत्री ने कहा कि सड़क पर गड्ढे क्यों हो गए? यह कब बनी थी? वेयर हाउस प्रभारी ने कहा कि मेरे समय में नहीं बनी। कब बनी थी, यह नहीं पता। मंत्री ने पूछा कि जिसे पता हो उसे बुलाओ। अधिकारी बोला कि साहब, इंजीनियर रीवा में हैं। नहीं
सुधर जाओ..., अब भाजपा नहीं कांग्रेस की सरकार है

सतना मंडी का निरीक्षण करने के बाद नागरिक आपूर्र्ति मंत्री सड़क मार्ग से उचेहरा पहुंचे। वहां बरमेंद्र वेयर हाउस का निरीक्षण कर धान, गेहंू एवं उड़द की गुणवत्ता परखी। धान की क्वॉलिटी अमानक लगी तो अपने हाथ से सैम्पल भरे और उसे जांच के लिए साथ ले गए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से राशन वितरण प्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नियमित राशन दुकानों से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि जब हर माह राशन आवंटित होता है तो फिर अलग से डिमांड क्यों आ रही है? इसका कोई जवाब नहीं मिला तो मंत्री ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि सुधर जाओ। अब भाजपा की नहीं कांग्रेस की सरकार है।