आयोजकों ने 10 हजार की भीड़ का दावा किया इधर आयोजन को लेकर बीटीआई मैदान में आयोजक संस्था ने तैयारी पूरी कर ली है। हार्दिक पटेल गुरुवार की रात मैहर में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वे दोपहर 12 बजे सतना पहुंचेंगे। सतना शहर में वे नजीराबाद से प्रवेश करेंगे और कोतवाली चौक होते हुए धवारी चौराहा, सिविल लाइन चौक होकर ओवरब्रिज से होते हुए सीधे बीटीआई मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। आयोजकों ने 10 हजार की भीड़ का दावा किया है।
अफसरों ने सभास्थल का लिया जायजा
कार्यक्रम में भीड़ की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल का जायजा लिया। एसडीएम बलवीर रमण ने आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। मैहर में किया रात्रि विश्राम
हार्दिक पटेल गुरुवार की रात 9 बजे मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने गणमान्य नागरिकों से चर्चा की। हार्दिक ने रात्रि विश्राम मैहर में किया। वे सुबह मां शारदा के दर्शन करने के बाद सतना के लिए रवाना होंगे।

डीजी रिजर्व फोर्स संग पुलिस रहेगी तैनात
हार्दिक की सभा के लिए डीजी रिजर्व फोर्स के 100 जवानों के साथ जिले का पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एडिशनल एसपी आरएस प्रजापति होंगे। इनके साथ सीएसपी वीडी पाण्डेय भी शहर पुलिस बल के साथ रहेंगे। सभा में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हवाई पट्टी के पास बने मैदान में की गई है। 10 फिक्स प्वॉइंट मोबाइल पार्टी के साथ बनाए गए हैं। डीएसपी ट्रैफिक अखिलेश तिवारी ने कहा, यातायात बेहतर बनाए रखने पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी तय की है।