पति ने तमाचा मारा तो पत्नी ने पटक कर गमछा से गला घोंट दिया
पुलिस ने आरोपी महिला को भेजा जेल, उचेहरा के गोवरांव कलॉ में हुई थी वारदात, मृतक के पिता- भाई ने जताई थी हत्या की आशंका
सतना. मजदूरी के लिए निकला पति जब अचानक घर वापस लौट आया तो पति-पतनी के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी को तमाचा मार दिया। इस बीच महिला भी हावी हुई और उसने पति को जमीन मेंपटक कर गमछे से गला घोंट दिया। यह सब होते हुए दमपति का मासूम बेटा भी देख रहा था। लेकिन वह चुप्पी साधे रहा। पति की हत्या के बाद महिला छह घंटे तक आत्महत्या का रंग देने की योजना बनाती रही और फिर उसने बाहर निकल कर शोर कर दिया कि पति ने फांसी लगाई है। लेकिन पहले ही पल से मृतक के पिता और भाई इस बात पर भरोसा नहीं कर रहे थे। जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला की गिरफ्तारी करते हुए उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
यह है मामला
उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव कलॉ गांव में रहने वाले राजू उर्फ राजकुमार चौधरी पुत्र गोरेलाल चौधरी (30) की मौत एक जुलाई सोमवार को हुई थी। घटना के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई थी कि सोमवार की सुबह करीब 7 बजे पोड़ी होकर सतना जाने वाली बस में सवार होकर राजू मजदूरी के लिए निकला था। लेकिन कुछ देर बाद ही 11 बजे वापस लौट आया। इसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकला। शाम करीब 5 बजे राजू की पत्नी पिंकी शोर करते हुए बाहर निकली और बताया कि राजू ने फांसी लगाई है। राजू के पिता और भाई घर के अंदर पहुंचे तो राजू चारपाई में पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के लिए पहुंची तो मृतक के परिवार वालो ने इस बात को लकर हंगामा खड़ा कर दिया था कि हत्या हुई है।
पत्नी ने उगली हकीकत
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब यह बात सामने आई कि गला घोंटकरर हतया की गई है तो पुलिस ने सबसे पहलेे मृतक की पत्नी पिंकी उर्फ संगीता चौधरी (28) को हिरासत में लिया। पिंकी ने पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार ककरते हुए बताया कि राजू के लौटने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बेटा भी वहीं पर था। जब राजू ने तमाचा मारा तो राजू से शरीर में भारी पिंकी ने उसे जमीन पर पटका और गमछा से गला घोंट कर हत्या कर दी। पिंकी ने बताया कि राजू उसे हर बात के लिए टोकता था। इसलिए दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था।
छह घंटे तक बनाया प्लान
पिंकी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह यही सोचती रही किक अब क्या किया जाए। राजू को चापाई पर लेटाते हुए उसने गले का गमछा उसके दोनों बाजुओं पर रखते हुए यह दिखाने की कोशिश की कि राजू ने खुद का गला घोंट लिया। सुबह कररीब 11 बजे हत्या करने के बाद शाम 5 बजे पिंकी घर से निकली और राजू की फांसी से मौत होने का शोर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पिंकी को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाही की है।
Home / Satna / पति ने तमाचा मारा तो पत्नी ने पटक कर गमछा से गला घोंट दिया