scriptराष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका | Important role of youth in nation building | Patrika News
सतना

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

मैहर ब्लॉक की शालिनी द्विवेदी को मिला पहला स्थान

सतनाOct 19, 2019 / 09:33 pm

Jyoti Gupta

Important role of youth in nation building

Important role of youth in nation building

सतना. राष्ट्र निमार्ण में युवाओं की अहम भूमिका है। देशभक्ति का जज्बा प्रत्येक नागरिक में होना चाहिए, तभी सबका साथ और सब का विकास हो पाएगा। कुछ इस तरह की बातें शुक्रवार को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने कही। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित प्रतियोगिता में विविध ब्लाकों के स्वयंसेवकों ने अपने विचार रखें। जजमेंट डॉ. के पी तिवारी, डॉ. राखी सोलंकी, वंदना अवस्थी, जिला युवा समन्वयक डॉ. आरआर सिंह ने किया। सभी ब्लॉकों मेंपहला, दूसरा और तीसरा स्थान लाने वाले प्रतिभागियों ने सम्मलित होकर भाषण दिया। मैहर ब्लॉक की शालिनी द्विवेदी ने पहला, अर्पित सिंह ने दूसरा व आशीष प्रताप सिंह तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहला स्थान लाने वाली विजेता को पांच हजार व प्रशस्ति पत्र, दूसरा स्थान वाले को दो हजार व प्रशस्ति पत्र व तीसरा पुरस्कार लाने वाले को एक हजार व प्रशस्ति पत्र नेहरू युवा द्वारा दिया गया। संचालन सौम्या जैन ने किया। रोशनी सोनी, रश्मि गौतम, आकाश कुमार तिवारी, नारायण कुशवाहा, शिवानंद शुक्ला, विकास सिंह परिहार, पवन कुमार पांडे, सोमेंद्र साकेत, ओंकार सिंह, प्रियंका प्रजापति, विनोद कुमार दहिया, आजरा फ ातिमा, प्रदीप कुमार रवि मौजूद रहे। आभार लेखापाल महेश प्रसाद द्विवेदी ने किया।

Home / Satna / राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो