scriptबाढ़ की स्थित बने तो यहां करें फोन, तत्काल मिलेगी राहत | in the flood situation call here | Patrika News

बाढ़ की स्थित बने तो यहां करें फोन, तत्काल मिलेगी राहत

locationसतनाPublished: Jun 18, 2019 12:33:03 am

Submitted by:

Ramashankar Sharma

30 सितंबर तक 24 घंटे कार्य करेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष
 

in the flood situation call here

in the flood situation call here

सतना. जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की संभावना देखते हुए कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक एफ 19 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 30 सितम्बर तक लगातार 24 घंटे कार्य करेगा। इनमें 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07672-223211 है। कक्ष में प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपयंत्री अमर बहादुर सिंह एवं सहायक ग्रेड-2 रामनारायण, भृत्य राममिलन यादव, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड-3 बीके जैन, दीपांकर साहू, भृत्य रामनाथ सिंह सिंगरहा, रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक मीटर वाचक जगमोहन सिंह, सहायक ग्रेड-3 सुखविंद गुप्ता, भृत्य प्रहलाद कोरी तथा रिजर्व में उपयंत्री मनोज त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-3 दीपक बाजपेयी, आकाश श्रीवास्तव, भृत्य शैलेन्द्र सोंधिया, रामकैलाश चौरसिया, अमृतलाल रावत तैनात रहेंगे। अपर कलेक्टर आईजे खलखो को बाढ़ नियंत्रण का प्रभारी अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख गोविन्द सोनी को नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी अधीक्षक राजेन्द्र कुमार खरे को नियुक्त किया है।
यहां दें बाढ़ की सूचना
बारिश के दौरान बाढ़ या जलभराव की स्थिति की सूचना और तत्काल राहत के लिए कलेक्टर ने कई नंबर जारी किए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 07672-223211 है। संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते को दूरभाष क्रमांक 07672-238311, मो. 7587979302, अधीक्षक भू अभिलेख गोविन्द सोनी को 07672-237698, 223212, मो. 9424329361 एवं अधीक्षक राजेन्द्र खरे को 07672-230433, मो. 9425362350 पर संपर्क कर बाढ़ संबंधी जानकारी दी जा सकेगी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो