सतना/ सतना रेलवे स्टेशन से बीते पांच महीने में 75 हजार यात्रियों ने सफ र करने से दूरी बनाई है। लेकिन, इसका असर रेलवे की आय पर नहीं पड़ा। उल्टे रेलवे की आय में 1.29 करोड़ रुपए की उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। हालांकि रेल सफर से यात्रियों की बढ़ती दूरी ने रेलवे प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। सांख्यकीय विभाग के आंकड़ों में मौजूदा वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में सतना रेलवे स्टेशन से 3.14 लाख यात्रियों ने रेल सफर किया। इससे रेलवे को 3.66 करोड़ रुपए की आय हुई।