कांग्रेसियों ने दी थी धरने की चेतावनी
घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी निगमायुक्त अमनवीर सिंह से मिलने पहुंचे। उन्हें घटना की जानकारी देते हुए अतिक्रमण अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, रामकुमार तिवारी, रामायण सिंह, पार्षद धीरेन्द्र सिंह बबलू, पीयूष सिंह मुन्ना, पार्षद फूलचंद सोनी, केके तिवारी, सोहावल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र सेन, गुलाब सोनी, तिलक राज सोनी, कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।