scriptCM ड्यूटी में जा रही महिला आरक्षक ट्रेन से गिरी, चेन पुलिंग के बाद उतरते समय फिसला पैर और हो गई… | jan ashirwad yatra: Female constable death in satna | Patrika News
सतना

CM ड्यूटी में जा रही महिला आरक्षक ट्रेन से गिरी, चेन पुलिंग के बाद उतरते समय फिसला पैर और हो गई…

हादसा: महानगरी एक्सप्रेस से जा रही थी उचेहरा, चेन पुलिंग के बाद उतरते समय फिसला पैर

सतनाJul 20, 2018 / 12:23 pm

suresh mishra

jan ashirwad yatra: Female constable death in satna

jan ashirwad yatra: Female constable death in satna

सतना। सीएम ड्यूटी में उचेहरा जा रही एक महिला आरक्षक की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। बताया गया, पुलिस लाइन में पदस्थ विभा दुबे सहित तीन महिला आरक्षक की ड्यूटी उचेहरा में सीएम के कार्यक्रम में थी। गुरुवार की रात तीनों सतना से ट्रेन से उचेहरा जाने के लिए स्टेशन पहुंचीं।
उन्हेें रेवांचल एक्सप्रेस से जाना था, लेकिन ट्रेन लेट हो गई। उसी दौरान महानगरी एक्सप्रेस आ गई। इस पर तीनों महिला आरक्षक महानगरी से रवाना हुईं। जब वे रास्ते में पहुंचीं तो पता चला कि ट्रेन का उचेहरा में स्टॉपेज नहीं है। रात करीब 9 बजे ट्रेन उचेहरा से गुजर रही थी, तभी चेन-पुलिंग हो गई।
आईजी, डीआईजी और एसपी भी अस्पताल पहुंचे

इसके बाद तीनों जल्दी-जल्दी में उतरने के लिए आगे बढ़ीं। आरक्षक विभा दुबे का पांव फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गई। उसे ट्रेन से गिरते हुए जीआरपी के आरक्षक गौरव, संजीत व दयाचंद्र तिवारी ने देख लिया। उन्होंने महिला आरक्षक को उचेहरा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सतना पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी, डीआईजी और एसपी भी अस्पताल पहुंचे।
नहीं मिली 108 एंबुलेंस
चिकित्सकों ने उचेहरा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, महिला आरक्षक को सतना लाने के लिए 108 एंबुलेंस ही उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। काफी विलंब होने पर घायल आरक्षक को निजी वाहन से सतना लाने का प्रयास हुआ।
ट्रेन से नहीं उतरीं दो आरक्षक
विभा दुबे के साथ दो आरक्षक और थीं। जब उन्होंने देखा कि विभा गिर गई है और ट्रेन चल दी है। लिहाजा वे ट्रेन से नहीं उतरीं। विभा 2017 बैच की आरक्षक थी। बतौर एसपी, तत्कालिक सहायता एक लाख की दी जाएगी। शव को पुलिस के साथ घर भेजा जाएगा।
वीआइपी ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। वीआइपी ड्यूटी से लौट रहे मोटर साइकिल सवार आरक्षक कृष्णकांत शुक्ला (50) व सीताराम विश्वकर्मा (55) अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। घायल आरक्षकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो