scriptवेट लॉस का फंडा जुम्बा और सालसा | jumba and salsa best for Weight loss | Patrika News
सतना

वेट लॉस का फंडा जुम्बा और सालसा

सिटीजन खुद को फिट बनाने के लिए ज्वाइन कर रहे डांस क्लासेस

सतनाDec 21, 2018 / 09:49 pm

Jyoti Gupta

jumba  and salsa best for Weight loss

jumba and salsa best for Weight loss

सतना. कुछ समय पहले तक ज्यादातर लोग वेट लॉस करने के लिए खाना कम कर देते थे। सुबह जॉगिंग शुरू कर देते थे या फि र जिम जॉइन कर लेते थे। अब वेट लॉस करने में डांस मददगार बन रहा है। यही वजह है कि मोटापे की समस्या से परेशान लोग शहर में संचालित अलग-अलग डांस क्लास जॉइन कर रहे हैं। कोई जुम्बा सीख रहा है तो कोई सालसा या हिपहॉप। डांस एक्सपर्ट के अनुसार, पहले सिर्फ यूथ डांस करते थे। अब हर उम्र के लोग यह क्लासेस ज्वाइन कर रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं और प्रोफेशनल भी। लगातार डांस करने से जहां एक ओर फि टनेस सही रहती है, वहीं दूसरी तरफ आसानी से वेट लॉस भी किया जा सकता है। इससे आसानी से कैलोरी बर्न की जा सकती है। जबकि एक्सरसाइज करने में काफी हार्ड वर्क लगता है और बोरियत भी महसूस होती है।
एनर्जेटिक भी, फिट भी
एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले आनंद केसरी का कहना है कि पिछले दो साल में उनका वजन तेजी से बढ़ा। उन्हें किसी ने डांस क्लास में जाने के लिए सजेस्ट किया। लगभग छह महीने से वे सालसा डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे उनका वेट कम हुआ ही है, साथ ही वे खुद को पहले की तुलना में एनर्जेटिक फील रहे हैं और फिट भी रहते हैं।

सीख रहे यह

डांस सालसा: यह एक लैटिन अमेरिकन डांस है। इसके छह स्टेप होते हैं जिसे आठ तक गिन कर डांस किया जाता है। एक घंटा सालसा करने से 420 कैलोरी तक बढऩे की जा सकती है। यह डांस वजन कम करने में काफी प्रभावी है।
जुंबा: यह एक कार्डियो वर्कआउट है। इसमें सालसा हिपहॉप रूम्बा सभी के मूवमेंट शामिल होते हैं। यह हमारे हाथ-पैर और एब्स को मजबूती प्रदान करता है। बॉडी को फि ट रखता है।
फ्री स्टाइल: इस डांस स्टाइल में शरीर फ्री होकर मूव करता है। इस दौरान मूवमेंट का ख्याल रखने की जरूरत नहीं होती है। यह सबसे आसान डांस स्टाइल है। जिसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। यह वजन कम करने के साथ शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। यदि रोज 30 मिनट तक डांस किया जाए, तो काफी वेट लॉस किया जा सकता है।

Home / Satna / वेट लॉस का फंडा जुम्बा और सालसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो