scriptरैगांव के मतदाताओं से कमलनाथ ने की ये अपील | Kamal Nath appeal to voters of Raigaon assembly constituency | Patrika News
सतना

रैगांव के मतदाताओं से कमलनाथ ने की ये अपील

बोले पूर्व सीएम, आप कमलनाथ का, कांग्रेस का साथ भले मत देना लेकिन सच्चाई का साथ ज़रूर देना

सतनाOct 24, 2021 / 01:16 pm

Ajay Chaturvedi

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

सतना. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा क्षेत्र रैगांव में हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी कल्पना वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे तो स्थानी लोगों (मतदाताओं) से एक अपील की। शिवराजपुर और भरजुना में चुनावी सभा में उन्होंने कहा, आप कमलनाथ का, कांग्रेस का साथ भले मत देना लेकिन सच्चाई का साथ ज़रूर देना।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1451905438866280451?ref_src=twsrc%5Etfw
कमलनाथ ने किसानों और युवाओं की दुखती रग पर हाथ फेरने की कोशिश की और कहा कि 27 अक्टूबर के के बाद झंडे, पोस्टर,बैनर मंच नही रहेंगे। रहेगा तो सिर्फ हमारा किसान, नौजवान। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से कहा कि 30 अक्टूबर को जो बटन दबाना है वह मध्य प्रदेश के भविष्य का बटन होगा। ऐसे में सोच समझ कर ही बटन दबाना।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1451905164743364612?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रैगांव ने पिछले 35 वर्षों से भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि, उन 35 वर्षों का हिसाब दे दीजिए कि रैगांव में भाजपा ने क्या विकास किया ? पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सिर्फ़ झूठ बोलने व गुमराह करने की राजनीति करती है। वह यह नही बताएंगे कि रैगांव में पानी का संकट क्यों है, बरगी का पानी क्यों नहीं मिल रहा है? उन्होंने खुद ही बरगी नहर के मसले पर आरोप लगाए कि बरगी नहर इसलिए नहीं बनी क्योंकि बड़ा भ्रष्टाचार था और ठेकेदारों से साठगांठ थी। उन्होंने सवाल किया कि यहां कॉलेज क्यों नहीं है ,बच्चों को पढ़ने के लिए दूर क्यों जाना पड़ता है ? उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार को भटकता हुआ नौजवान नहीं दिखता। पुकारता हुआ किसान नहीं दिखता। इनकी आंख नही चलती है, कान नही चलते हैं, इनका तो बस मुंह चलता है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1451904986569314305?ref_src=twsrc%5Etfw
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने सतना जिले मे 47 हज़ार किसानों का पहले चरण में कर्ज माफ किया। इसके गवाह खुद किसान हैं। उन्होंने कहा कि ख़ुद शिवराज सरकार ने विधानसभा में इस सच्चाई को स्वीकारा है कि हमने पहले चरण में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस दिग्गत ने कहा कि आज महंगाई कितनी बढ़ चुकी है। पेट्रोल -डीजल -रसोई गैस के दाम आसमान को छू रहे हैं। ,हर व्यक्ति मंगाई से परेशान है लेकिन मुख्यमंत्री और भाजपा महंगाई पर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि हमने 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली प्रदान की। किसानों को आधी दर पर बिजली दी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई। हमने एक हजार गोशालाओ का काम शुरु करवाया, हमने पिछड़े वर्ग के आरक्षण को बढ़ाया।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1451904804314251265?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरी सरकार के समय शिवराज चौहान कोरोना को डरोंना बताकर मेरा मजाक उड़ाते थे। भाजपा सरकार में कोरोना में किस प्रकार से लोग ऑक्सीजन के लिए , इलाज के लिए , बेड के लिए, रेमड़ेसिविर इंजेक्शन के लिए भटके। पूरे प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई। यह प्रदेश के मुक्तिधामो व कब्रिस्तानो का आकड़ा है। सरकारी आंकड़ा तो काफी कम है। अकेले सतना जिले में 5200 के करीब लोगों की मौत हुई।
चुनावी सभा से पूर्व कमलनाथ शिवराजपुर के दहलान धाम पहुंच कर दर्शन पूजन किया। वहीं भरजुना माता के धाम भी पहुंचकर उन्होंने दर्शन किया।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1451904626995785732?ref_src=twsrc%5Etfw
इस चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मंच से सांसद कार्ड खेला।कहा कि भाजपा अगर जीतती है तो इसका सारा श्रेय एक नेता को ही मिलेगा और कोई मंत्री यहां दोबारा नहीं आएगा लेकिन हारती है तो इसका जवाब ढूंढने मंत्रियों और नेताओं की लाइन लगी रहेगी। दरअसल अजय सिंह ने नाम तो नहीं लिया पर उनका इशारा सांसद गणेश सिंह की ओर रहा।
चुनावी सभा में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, नीलांशु चतुर्वेदी, नरेश सर्राफ, पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, प्रभारी अजय टंडन, रीवा से लोकसभा प्रत्याशी रहे सिद्धार्थ तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Home / Satna / रैगांव के मतदाताओं से कमलनाथ ने की ये अपील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो