scriptप्रकृति से संबंध रखना सिखाती है बायोटेक्नोलॉजी | Lecture in Biotech Department of AKS University | Patrika News
सतना

प्रकृति से संबंध रखना सिखाती है बायोटेक्नोलॉजी

एकेएस विवि के बायोटेक विभाग में व्याख्यान

सतनाNov 12, 2019 / 01:50 pm

Jyoti Gupta

Lecture in Biotech Department of AKS University

Lecture in Biotech Department of AKS University

सतना. एकेएस विवि के बायोटेक विभाग में पॉपुलर गेस्ट लेक्चर सीरीज-2019 के तहत गुरुकुल कॉगडी विवि हरिद्वार के प्रो. आरसी दुबे ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि बायोटेक्नॉलॉजी हमें प्रकृति से संबंध रखना सिखाती है। जैव प्रौद्योगिकी के विविध पहलुओं पर डॉ. दुबे ने बताया कि सूक्ष्म जीव विज्ञान एक वृहद विज्ञान है। इस पर रिसर्च हो रही है। उन्होंने वेदों में वर्णित सूक्ष्मजीव विज्ञान और बायोटेक्नॉलॉजी पर चर्चा की। पर्यावरण नियंत्रण और प्रौद्योगिकी दोनों को दिशा देने वाली जैव प्रौद्यागिकी है। भारत में इस पर काफ ी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने गंगा के तट पर पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज और उनके अनेक रोगों को अपने रासायनिक क्रिया से नष्ट करने के शोध के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। प्रो. दुबे का परिचय डीन प्रो. जीपी.रिछारिया ने दिया। विभागाध्यक्ष बायोटेक डॉ. कमलेश चौरे ने आभार व्यक्त किया। प्रो. दुबे का परिचय डीन प्रो. जीपी.रिछारिया ने दिया। विभागाध्यक्ष बायोटेक डॉ. कमलेश चौरे ने आभार व्यक्त किया।

Home / Satna / प्रकृति से संबंध रखना सिखाती है बायोटेक्नोलॉजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो