scriptCM कमलनाथ पहुंचे बदेरा क्षेत्र के लटागांव, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता को दी श्रद्धांजलि | Maihar reach CM Kamal Nath Tribute paid to MLA Narayan Tripathi father | Patrika News
सतना

CM कमलनाथ पहुंचे बदेरा क्षेत्र के लटागांव, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता को दी श्रद्धांजलि

मैहर विधायक के पिता श्याम सुंदर त्रिपाठी का विगत एक पखवाड़े पहले निधन हो गया था।

सतनाJan 05, 2020 / 02:10 pm

suresh mishra

Maihar reach CM Kamal Nath Tribute paid to MLA Narayan Tripathi father

Maihar reach CM Kamal Nath Tribute paid to MLA Narayan Tripathi father

सतना। मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विंध्य क्षेत्र की सतना की धरती में पहली बार पहुंचे है। सीएम के रूप में कमलनाथ का सतना पहला दौरा है। वे रविवार की सुबह 10 बजे विशेष विमाने में सवार होकर भोपाल से खजुराहो पहुंचे। इसके बाद 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से बदेरा में बने हेली पैड पर पहुंचे। फिर कार में सवार होकर सीएम कमलनाथ मैहर भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी घर पर पहुंचकर दिवंगत पिता को श्रद्धांलजि दी।
बता दें कि मैहर विधायक के पिता श्याम सुंदर त्रिपाठी का विगत एक पखवाड़े पहले निधन हो गया था। जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित पूर्व मंत्री नारोत्तम मिश्रा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे। इसीलिए अपने एक दिवसीय दौरे पर आए सीएम कमलनाथ ने सतना की सभा से पहले विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता के देहांत होने पर शोक श्रद्धांजलि देने लटागांव गए थे।
Maihar reach CM Kamal Nath Tribute paid to MLA <a  href=
Narayan tripathi father” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/01/05/0_5600207-m.jpg”>
patrika IMAGE CREDIT: patrika
संविधान बचाओ महारैली को संबोधित करने आए है सीएम
पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की 56वीं जंयती पर सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने दिवंगत पिता की याद में शहर के बीटीआई मैदान में संविधान बचाओ महारैली का आयोजन किया है। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुखिया सीएम कमलनाथ को बुलाया है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विस उपाध्यक्ष हीना कावरे, पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल, प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया के साथ चित्रकूट विधायक नीलांशू चतुर्वेदी मौदूग रहे।
Maihar reach CM Kamal Nath Tribute paid to MLA Narayan Tripathi father
patrika IMAGE CREDIT: patrika
सतना में सीएम का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
तय कार्यक्रम अनुसार सीएम रविवार की सुबह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 10.45 बजे खजुराहो पहुंचें। जहां 11 बजे खजुराहो से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.30 बजे बदेरा क्षेत्र के लटागांव पहुंचकर मैहर क्षेत्र के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के निवास पर पिता श्याम सुंदर त्रिपाठी का श्रद्धांलजि अर्पित की। फिर दोपहर 12.05 बजे सतना पहुंचकर बीटीआई में संविधान बचाओ महारैली को संबोधित किया। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.10 बजे खजुराहो के लिए रवाना हो गए।

Home / Satna / CM कमलनाथ पहुंचे बदेरा क्षेत्र के लटागांव, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता को दी श्रद्धांजलि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो