scriptमैंगो डिलाइट, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो लड्डू है फेवरेट | Mango Disshes being served from Kitty Party to Anniversary Party | Patrika News
सतना

मैंगो डिलाइट, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो लड्डू है फेवरेट

समर किटी पार्टी से एनिवर्सरी पार्टी तक में सर्व की जा रही मैंगो डिशेज

सतनाMay 25, 2019 / 09:12 pm

Jyoti Gupta

Mango Disshes being served from Kitty Party to Anniversary Party

Mango Disshes being served from Kitty Party to Anniversary Party

सतना. गर्मी के मौसम में आम या उसकी रेसिपी का स्वाद न लिया जाए तो फि र सब बेकार ही है। गर्मियों का इंतजार लोग दो चीजों की वजह से करते हैं। एक तो छुट्टियां और दूसरा आम। फलों का राजा कहे जाने वाले आम को अगर आप सही तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हो तो फि र उसकी हर रेसिपी का स्वाद लेना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि इन दिनों शहरवासियों के बीच में विविधि प्रकार के आमों और उससे बनने वाली रेसिपी सभी की फेवरेट बनी हुई। कुछ लोग घर में हर दिन आम से तरह तरह के रेसिपी बना कर मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं और कुछ लोग बच्चे, दोस्त, फैमिली के साथ शहर के रेस्टोरेंट और होटल्स में आम से बनी रेसिपी को एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं विंध्य की लोकप्रिय रेसिपी बग्जा और टाहुआ को भी बनाया जा रहा है। मैंगों आइसक्रीम हो या फिर मैंगो डिलाइट या फिर और भी रेसिपी लोगों की फेवरेट बनी हुई हैं। समर स्पेशल के तहत मैंगो डिश को किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी या किसी भी गेट टुगेदर में सर्व किया जा रहा है।
पारंपरिक और नए इनोवेशन वाली रेसिपी भी की जा रही ट्राई
भरहुत नगर निवासी सीमा अग्रवाल कहती हैं कि गर्मियों में आम का अपना अलग मजा है। जूस, आइसक्रीम तो बनाया ही जाता है, लेकिन इस मौसम में मैं हर बार आम से नई नई डिश तैयार करती हंू। घर के बुजूर्ग सदस्यों के विंध्य की लोकप्रिय रेसिपी बग्जा और टाहुआ बनाती हंू। बच्चों के लिए अलग तरीके से आइसक्रीम और मेहमानों के लिए आम का प्रयोग कर कुछ अलग डिश बनाती हंू जो सभी को बेहद पसंद आती है।

इंटरनेट से सीख रही लजीज मैंगो रेसिपी बनाना

प्रोफेशनल गर्ल विभा बनार्जी कहती हैं कि उनके यहां हर दिन इस समय आम आ रहे हैं। इनका वह बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि शाम को वो जॉब से फ्री हो कर जब घर आती हैं तो इंटरनेट की मदद से हर दिन मैंगों से बनी रेसिपी को बनाना सीखती हैं। जो बनाने में आसान होती हैं और खाने में भी टेस्टी। इस तरह वो हर दिन अलग अलग मैंगो रेसिपी बना कर सभी के दिल में जगह बना रही हैं।
किटी पार्टी से गेट टु गेदर मेंकिया जा रहा सर्व
आम की बहार के चलते इस दिनों घर में होने वाली किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी या किसी भी गेट टुगेदर में मैंगों डिशेज सर्व की जा रही है। घर ही नहीं बल्कि रेस्टारेंट, होटल में भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आम से रिलेटेड रेसिपी को मैन्यू में शामिल किया जा रहा है। आइसक्रीम पार्लर और जूस कार्नर में भी सबसे अधिक मैंगो आइक्रीम और मैंगो शेक की डिमांड बनी हुई है।

ये डिश सभी की फेवरेट

मैंगो आइसक्रीम
मैंगो सालसा

मैंगो कलाकंद
मैंगो कुल्फी

मैंगो पिस्ता पन्ना कोटा
मैंगो लड्डू

मैंगो टार्ट

Home / Satna / मैंगो डिलाइट, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो लड्डू है फेवरेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो