scriptराजनीतिक दल नहीं, जनता खुद बनाएगी विधानसभा चुनाव का घोषणा-पत्र | MP assembly election-2018 Public will create Manifesto | Patrika News
सतना

राजनीतिक दल नहीं, जनता खुद बनाएगी विधानसभा चुनाव का घोषणा-पत्र

पत्रिका ने शुरू की पहल, आमराय से तय की जाएंगी क्षेत्र की प्राथमिकताएं

सतनाSep 16, 2018 / 04:03 am

Sonelal kushwaha

By election in Up

यूपी में उपचुनाव

सीधी. प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। सारे राजनीतिक दल जल्द ही अपने घोषणा-पत्र के साथ सामने आएंगे। लेकिन क्या आपके विधानसभा क्षेत्र की सारी जरूरतें इस घोषणा पत्र में शमिल होंगी? संभवत: नहीं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए? इसे वहां की जनता से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। इसी सोच को पत्रिका समूह मूर्त रूप देने जा रहा है।
इसके तहत जनता खुद अपने क्षेत्र का एजेंडा बनाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र का ‘जन एजेंडा २०१८-२३Ó बनाने के लिए रविवार सेे बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। इसमें हर आयु-वर्ग, समूह के लोग, चेंजमेकर और वॉलंंटियर्स अपने विधानसभा की बेहतरी के लिए मुद्दे रखेंगे और उन चर्चा करेंगे। कई बैठकों की प्रक्रिया राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संपन्न करने के बाद यह जन एजेंडा सभी राजनीतिक दलों को सौंपा जाएगा। चुनावी सीजन में जब आपके क्षेत्र में नेता वोट मांगने आएं तो आप भी इन विषयों पर उनकी योजना पूछ सकेंगे।
ऐसे करें मदद
विधानसभा क्षेत्रों का विकास जनता की जरूरतों के अनुरूप हो, इसके लिए पत्रिका समूह ने जन-एजेंडा बनाने की कार्यवाही शुरू की है। आप भी विधानसभा स्तर पर होने वाली बैठकों में शामिल होकर इसे बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
आज की बैठकें


विधानसभा क्षेत्र-सीधी
आयोजन स्थल-पत्रिका कार्यालय द्विवेदी कॉम्पलेक्स एसबीआई रोड सीधी
समय-दोपहर 12 बजे

विधानसभा क्षेत्र: सतना,
आयोजन स्थल: प्रेमनगर, समय:
दोपहर 12 बजे

विधानसभा क्षेत्र: अमरपाटन
आयोजन स्थल : सतना चौराहा, पार्क रोड, अमरपाटन
समय: दोपहर ०1 बजे
विधानसभा क्षेत्र: रैगांव
आयोजन स्थल: दीनसहाय संस्था, कोठी
समय: दोपहर ०2 बजे

विधानसभा क्षेत्र : पन्ना
आयोजन स्थल: पृथ्वी ट्रस्ट कार्यालय, लिस्यु स्कूल के बगल में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर एजेंसी के उपर
समय: सुबह 11 बजे
विधानसभा क्षेत्र : गुनौर
आयोजन स्थल: ग्राम पंचायत भवन अमानगंज रोड गुनौर
समय: सुबह 11 बजे

विधानसभा क्षेत्र: पवई
आयोजन स्थल: सांदीपनी गार्डन, पेट्रोल पंप के पास पन्ना रोड पवई
समय: शाम 4 बजे से
विधानसभा क्षेत्र- सिंगरौली
आयोजन स्थल-मल्हार पार्क, बैढऩ
समय -शाम तीन बजे

विधानसभा क्षेत्र- चितरंगी
आयोजन स्थल- बस स्टैंड गोरबी
समय -शाम तीन बजे

विधानसभा क्षेत्र- देवसर
आयोजन स्थल- साहू तिराहा के पास
समय -शाम तीन बजे

Home / Satna / राजनीतिक दल नहीं, जनता खुद बनाएगी विधानसभा चुनाव का घोषणा-पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो