scriptUP के हाथरस कांड को लेकर MP कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी | MP Congress Protest continues against UP Hathras incident | Patrika News
सतना

UP के हाथरस कांड को लेकर MP कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी

यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

सतनाOct 04, 2020 / 05:07 pm

Ajay Chaturvedi

हाथरस कांड का विरोध

हाथरस कांड का विरोध

सतना. UP के हाथरस कांड को लेकर MP कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। कहीं धरना-प्रदर्शऩ तो कहीं निकाले जा रहे हैं मशाल जुलूस। पार्टी कार्यकर्ता व नेता यूपी सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार कर रहा है। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर यूपी सरकार पर तीखा हमला भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में अमदरा जिला कांग्रेस ने हाथरस में दुष्कर्म पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस रेप पीड़िता को उचित न्याय दिलवाने और उसके स्वजनों से मुलाकात करने जा रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर पुलिस द्वारा किये गए अमानवीय व्यवहार की निंदा की।
इस मौके पर सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सतना नारायण दुबे, ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अयोध्या कुशवाहा, अमदरा सरपंच बालमुकुंद प्रजापति, लखन तिवारी, मुन्ना कोल, अशोक सिंह, सुनील साहू, प्रेम बाई, रन्ने बाई, संतोष सेन, प्रवीण बर्मन सहित कई कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
ऐसे ही घुनवारा में पंकज सोनी, सानु खान, अमजद खान शेख जबरेल, ग्राम पकरिया में गणेश दुबे, सरपंच पकरिया शेख रहमत,राजेश चौबे, पंकज सुहाने ने विरोध जताया।

उधर पन्ना युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय नेता जुगल किशोर मंदिर के सामनें से मशाल जुलूस निकाला। जिसमें सैकडों की तादाद में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। मशाल जुलूस में जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये गए।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने हाथों में मशाल लेकर आगे- आगे चल रहे थे। बडा बाजार, गोविंद चौक होते युवक कांग्रेस का मशाल जुलूस छत्रसाल पार्क चौराहे पर पहुंचा। यहां पार्टी जनों ने दो मिनट मौन धारण कर दरिंदों की शिकार हुई मृत युवती को श्रद्धांजलि दी। शोक में मोमबत्तियां भी जलाईँ।
इस मौके पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि यूपी में हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित नही है। उत्तर प्रदेश में जो हुआ उससे हम सभी देशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है। भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अनुसूचित जाति युवती का चेहरा भी उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके परिवार वालों को नहीं दिखलाया। आधी रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Home / Satna / UP के हाथरस कांड को लेकर MP कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो