scriptबड़ी खबर: आरोपी को पकडऩे गई डायल 100 को पहले ग्रामीणों ने रोका, नहीं मानें तो पुलिस पर बोल दिया हमला | MP Police team attack Dial 100 attack Sidhi attack on police serious | Patrika News
सतना

बड़ी खबर: आरोपी को पकडऩे गई डायल 100 को पहले ग्रामीणों ने रोका, नहीं मानें तो पुलिस पर बोल दिया हमला

बड़ी खबर: आरोपी को पकडऩे गई डायल 100 को पहले ग्रामीणों ने रोका, नहीं मानें तो पुलिस पर बोल दिया हमला

सतनाMay 29, 2019 / 04:10 pm

suresh mishra

MP Police team attack Dial 100 attack Sidhi attack on police serious

MP Police team attack Dial 100 attack Sidhi attack on police serious

सीधी। जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध को अधमरा कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल हो मेडिकल कॉलेज रीवा में इलाज के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद पुलिस को भनक लगी की मुख्य आरोपी गांव के अंदर ही घुसा हुआ है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को लेकर थाने के लिए रवाना हुई तो तीसरे पक्ष ने पुलिस को घेर लिए। ग्रामीणों ने मांग कि आरोपी को हम सजा देंगे। जबकि पुलिस आरोपी को सुरक्षित थाने लेकर जा रही थी। बीच-बचाव में तीसरे पक्ष ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। जिसमे एक प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। वहीं दूसरे आरक्षक को भी हल्की चोंटे आई है।
क्या है मामला
पिपरांव चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि चोरगड़ी गांव निवासी पंचम लाल सोनी और राकेश त्रिपाठी का वर्षों से विवाद चल रहा था। 28 मई की रात 9.30 बजे एक बार फिर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि राकेश त्रिपाठी ने कुल्हाड़ी से पंचम लाल के पेट में हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा। इधर आरोपी की तलाश में डायल 100 पुलिस जुट गई। काफी प्रयास के बाद आरोपी को पकडऩे में पुलिस कामयाब हो पाई। लेकिन जैसे ही आरोपी को लेकर पुलिस थाना आ रही थी। रास्ते में गांव के लोगों ने रास्ता रोककर आरोपी राकेश त्रिपाठी पर हमला करने की कोशिश की है।
तीसरे पक्ष ने पुलिस पर बोला हमला
आरोपी को खुद सजा देने के चक्कर में तीसरे पक्ष के अशोक पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय सहित अन्य ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जब तक आरक्षक अमित तिवारी व प्रधान आरक्षक मनोज प्रजापति कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने अमित तिवारी के सिर में लाठी से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक की हालत गंभीर हो गई है। उनके सिर में 8 टांके लगाए गए। प्रधान आरक्षक मनोज प्रजापति को भी मामूली चोटें आई हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि आरक्षक अमित तिवारी, पीडि़त पंचम लाल सोनी को भर्ती कर लिया गया है। पिपरांव पुलिस ने आरोपी राकेश त्रिपाठी के विरुद्ध धारा 294 307 506 का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ 353 294 323 506/34 का अपराध पंजीबद्ध कर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।

Home / Satna / बड़ी खबर: आरोपी को पकडऩे गई डायल 100 को पहले ग्रामीणों ने रोका, नहीं मानें तो पुलिस पर बोल दिया हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो