scriptमॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ 20 से, ऑनलाइन लगेंगी क्लास | New academy launched from 20 april | Patrika News
सतना

मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ 20 से, ऑनलाइन लगेंगी क्लास

गणित एवं अंग्रेजी की होगी पढ़ाई

सतनाApr 17, 2020 / 11:50 pm

Sukhendra Mishra

online class for students

online class for students

सतना. लाकडाउन के कारण स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए शिक्षा विभाग आनलाइन क्लास शुरु कारने की योजना बना रहा है। आनलाइन क्लासों की शुरुआत जिले में स्थित माडल स्कूलों से होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया की जिले की सभी माडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ 20 अप्रैल से होगा। छात्रों की आन लाइन क्लास शुरु करने वाट्सप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों से शिक्षक छात्र एवं उनके अविभावकों को जोड़ा गया है। इसके अलावा आनलान क्लास के लिए माडल स्कूल के छात्रों को शिक्षा एेप से भी जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में माडल स्कूलों में कक्षा 9,10 एवं 12की आनलाइन कक्षाएं शुरू होगी। क्लास के लिए सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक का समय तय किया गया है।
गणित एवं अंग्रेजी की होगी पढ़ाई

माडल स्कूलों में आनलाइन क्लास शुरु करने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गर्मी में सिर्फ गणित एवं अंग्रेजी की क्लास लगेगी। छात्र घर में बैठकर क्लास ले सकेगे। ट्रायल के तौर पर जिला मुख्यालय में स्थित व्यंकट क्रमांक एक में आनलाइन क्लास चालू कर दी गई हैं। इसी की तर्ज पर कस्बों में स्थित अन्य माडल स्कूलों में क्ला शुरू किए जाएगे।

Home / Satna / मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ 20 से, ऑनलाइन लगेंगी क्लास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो