scriptरोपवे खराब होने से परेशान हुए लोग, डेढ़ घंटे तक हवा में फंसे | People upset due to ropeway failure | Patrika News
सतना

रोपवे खराब होने से परेशान हुए लोग, डेढ़ घंटे तक हवा में फंसे

रोपवे में आई खराबी से इस बात का खुलासा भी हो गया कि रोपवे प्रबंधन के पास कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है, जिससे परेशान यात्रियों को बाहर निकाला जा सके।

सतनाOct 16, 2021 / 05:42 pm

Subodh Tripathi

rr.jpg

सतना. नवरात्र में मां शारदा भवानी के दर्शन के लिए मैहर माता के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता की आराधना और दर्शनों का लाभ लिया, नवरात्रि के बाद भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। अवकाश के चलते अभी भी श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि शनिवार को रोपवे में कुछ खराबी आने के कारण कई श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सवा सौ श्रद्धालुओं को परेशानी
दरअसल माता के दर्शन करने शनिवार को आए करीब सवा सौ श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। क्योंकि रोपवे में अचानक कोई खराबी आ गई थी, इस कारण करीब 32 ट्रालियों में करीब सवा सौ लोग डेढ़ घंटे तक हवा में झूलते रहे, इसके बाद जैसे ही रोपवे में सुधार कार्य हुआ, लोगों ने चेन की सांस ली।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84w9bd
रोपवे की खुली पोल
अचानक रोपवे में आई खराबी से इस बात का खुलासा भी हो गया कि रोपवे प्रबंधन के पास कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है, जिससे परेशान यात्रियों को बाहर निकाला जा सके। यह तो अच्छा है यह समस्या यात्रियों को डेढ़ घंटे ही आई, अगर कोई बड़ी समस्या आ जाए तो निश्चित ही यात्रियों को कई घंटो तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए रोपवे प्रबंधन को चाहिए, समय समय पर रोपवे की मेंटेनेंस करवाएं, ताकि अचानक इस प्रकार की समस्या नहीं आए। हालांकि इस दौरान कुछ यात्री को अच्छा भी लगा, क्योंकि वे करीब डेढ़ घंटे तक हवा में झूलते रहे।

Home / Satna / रोपवे खराब होने से परेशान हुए लोग, डेढ़ घंटे तक हवा में फंसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो