scriptप्लम केक ऑन डिमांड फॉर क्रिसमस | Plum cake on demand for Christmas | Patrika News
सतना

प्लम केक ऑन डिमांड फॉर क्रिसमस

छाने लगी क्रिसमस की बहार, क्रिश्चन परिवारों में खास उत्साह

सतनाDec 23, 2018 / 09:26 pm

Jyoti Gupta

Plum cake on demand for Christmas

Plum cake on demand for Christmas

सतना. क्रिसमस को महज एक दिन शेष है। एेसे में ईसाई परिवारों में खास उत्साह बना है। गिरिजाघरों की भी खास सजावट की जा चुकी है। घरों में भी पकवान बनने लगे हैं। लेकिन, इस सेलिब्रेशन में सबसे खास होता है प्लम केक। इसके बिना यह जश्न बिल्कुल अधूरा होता है। क्रिश्चन परिवारों ने केक बनवाने शुरू कर दिए हैं। वे अपनी पसंद अनुसार केक करवा रहे हैं। दोस्तों, रिश्तेदारों और चर्च में बांटने के लिए इसाई परिवार 10 से 15 किलो तक के केक बुक करवा रहे हैं। इसके लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। शहर में मौजूद केक शॉप में हर तरह के प्लम केक देखने को मिल रहे हैं। शॉप आेनर की मानें तो वक्त के साथ केक बनाने के उपकरण भी बदल गए हैं। पहले लोहे के सांचे में केक बनते थे, जिनका टेस्ट अलग होता था। अब प्लास्टिक के सांचे होने से स्वाद भी काफी बदल गया है। फिर भी लोगों में प्लम केक को लेकर वही दीवानगी बनी है जैसे पहले थी।
रस केक है सबसे खास
रीवा रोड स्थित बेकरी के मालिक के मुताबिक , तमाम तरह के केक में रस केक खास है। क्रिसमस पर इसकी सर्वाधिक मांग होती है। रस केक बनाने के लिए ड्राइ फ्रूट्स को रस में सोक कर बेक किया जाता है। फि र बारीक पीसकर ऊपर से बेक किया जाता है। वॉलनट केक ढ़ेर सारे अखरोट और कई अन्य आइटम डालकर बेक होता है। यह केक परिवार के साथ काटने के बाद रिश्तेदारों और दोस्तों को बांटने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
मार्केट में यह भी खास

प्लम केक में सूखे मेवे, किशमिश, अखरोट का मिक्चर डाला जाता है। इसे तैयार करने में 3 से 4 दिन का समय लगता है। यह केक बहुत जल्दी खराब नहीं होता इसलिए कई दुकानों में यह अभी से मौजूद है। इसकी कीमत 400 से 600 रुपए तक है। कई तरह के फ लों से तैयार फ्रूटस केक 360 से 470 रुपए तक में मिल रहा है। वॉलनट केक 320 से 450 रुपए और चॉकलेट केक 320 से 400 रुपए तक में खरीद सकते हैं। चॉकलेट केक के कई फ्लेवर्स मार्केट में मौजूद हैं। ज्यादातर केक गोल शेप में हैं, लेकिन उनको कलरफु ल स्टिक्स से सजाया गया है। क्रीम केक में पाइनएपल केक 300 से 400 रुपये, ब्लैक फ ोरेस्ट केक 400 से 450 रुपये, चॉकलेट ट्रफ ल 350 से 470 रुपये, ब्लूबेरी 470 से 520 रुपये और चॉकलेट आल्मंड 450 से 520 रुपये तक में आपको मिल जाएगा। वहीं थीम केक में सैंटा से लेकर क्रिसमस ट्री तक की शेप के केक डिमांड पर तैयार किए जा रहे हैं।
खुशियों का प्रतीक है केक
जिस तरह हर कोई बर्थ-डे पर केक काटता है वैसे ही 25 दिसंबर को इसाई लोग यीशू का जन्मदिन मनाते हैं और केक काटते हैं। फ्लोरंस का कहना है कि प्लम केक खुशियों को बांटने का सबसे अच्छा तरीका है। कोई भी परिवार हो वो क्रिसमस पर केक जरूर काटते हैं। इसका अपना ही महत्व है। हम सब इसे खुशियों का प्रतीक मानते हैं।

Home / Satna / प्लम केक ऑन डिमांड फॉर क्रिसमस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो