scriptMP पुलिस का रेडियो विभाग हुआ हाईटेक, SP अब सीधे मोबाइल ऐप के जरिए मैसेज करेंगे आदान-प्रदान | police radio mobile app: MP police radio department becomes hi-tech | Patrika News
सतना

MP पुलिस का रेडियो विभाग हुआ हाईटेक, SP अब सीधे मोबाइल ऐप के जरिए मैसेज करेंगे आदान-प्रदान

ऐप के जरिए होगी पुलिस से रेडियो पर बात, रेडियो विभाग ने सतना को नई तकनीक से जोड़ा

सतनाNov 16, 2019 / 01:19 pm

Dhirendra Gupta

police radio mobile app: MP police radio department becomes hi-tech

police radio mobile app: MP police radio department becomes hi-tech

सतना/ अब अगर रेडियो फ्रिक्वेंसी काम नहीं करे और पुलिस कप्तान को एक साथ अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को कोई संदेश देना हो तो वे मोबाइल ऐप के जरिए दे सकते हैं। पुलिस के रेडियो विभाग ने एक नई तकनीक से जिले को जोड़ दिया है। इसके बाद अब एसपी कभी भी कहीं से भी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रेडियो पर मैसेज दे सकते हैं। हालांकि इस नई तकनीक का ट्रॉयल चल रहा है। इसके सफल होते ही एसपी, आइजी और डीआईजी इसका उपयोग कर सकेंगे।
यह है नई तकनीक
आरओआइपी (रेडियो ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) नाम की तकनीक को सतना के पुलिस अमले ने जोड़ा है। इसके लिए केवल जिले में पुलिस अधीक्षक, रेंज में डीआइजी और आइजी अधिकृत बताए गए हैं। इन अधिकारियों के मोबाइल फोन पर एक ऐप इन्सटॉल किया जाएगा। उसका उपयोग करते हुए उस ऐप को डायल 100 के सर्वर से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
रेडियो में होंगे तीन चैनल

इसके बाद उसे जिले के रेडियो से जोड़ देंगे। इस रेडियो में तीन चैनल पर बात हो सकेगी। अगर केवल ट्रैफिक से बात करना है तो केवल ट्रैफिक चैनल चलेगा, देहात में बात करने के लिए अलग चैनल और केवल शहर में बात करने के लिए अलग चैनल काम करेगा। अगर केवल राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को एक साथ संदेश देना है तो चैनल अलग सेट कर दिया जाएगा।
बात करने का आसान तरीका
पुलिस मुख्यालय से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि कई बार एसपी, आइजी और डीआइजी स्तर के अधिकारी दौरे पर बाहर होते हैं। तब कई दफा रेडियो मैनपैक से संपर्क नहीं हो पाता, मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी नहीं होती और कंट्रोल रूम से संपर्क नहीं बन पाता। इन परिस्थितियों में अगर जरूरी संदेश एक साथ पुलिस बल को देना है तो मोबाइल फोन में इंटरनेट चालू कर ऐप को एक्टिव करते हैं। ऐप के जरिए अपने जिले में या रेंज व मुख्यालय स्तर पर रेडियो कनेक्ट कर बात कर सकते हैं। यह तकनीक राजकीय रेल पुलिस के साथ अब प्रदेश के सभी जिलों में प्रयोग की जा रही है।

Home / Satna / MP पुलिस का रेडियो विभाग हुआ हाईटेक, SP अब सीधे मोबाइल ऐप के जरिए मैसेज करेंगे आदान-प्रदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो