scriptरिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत | Pre-monsoon knock13 june in Vindhya | Patrika News
सतना

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

विंध्य में प्री-मानसून की दस्तक

सतनाJun 14, 2019 / 01:47 am

Sukhendra Mishra

Pre-monsoon knock 13 june in Vindhya

Pre-monsoon knock 13 june in Vindhya

सतना. मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे जिलेवासियों को गुरुवार को प्री मानसून की दस्तक के साथ गर्मी से कुछ राहत मिली। दो दिन से आसमान में उमड़ घुमड़ रहे बादल रात में अचानक बरस पड़े। शहर सहित जिलेभर में हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। प्रीमानसून की दस्तक के साथ भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मानसून महाराष्ट्र में अटक गया है। इसलिए विंध्यवासियों को मानसून की झमाझम बारिश के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। चक्रवात के कारण पूर्व मध्यप्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हंै। इसके चलते मौसम में बदलाव के साथ प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है। अगले एक सप्ताह तक प्री मानूसन की छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।
गर्मी से राहत उमस बरकरार
प्री मानूसन की पहली बारिश से भगे शहर के रहवासियों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बारिश व बादल छाने से उमसभरी गर्मी लागों के पसीना छुड़ा रही है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निखरने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहंेगे। लेकिन दोपहर में तापमान उछलने से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो