scriptनगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में उतरे भाजपा विधायक, कुछ देर में होने वाला है रामनगर थाने का घेराव | Ramnagar Nagar Panchayat BJP president support of MLA amarpatan | Patrika News
सतना

नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में उतरे भाजपा विधायक, कुछ देर में होने वाला है रामनगर थाने का घेराव

गरमाई जिले की सियासत: भाजपा के कुछ विधायक बोले-प्रदर्शन की नहीं जानकारी

सतनाJul 02, 2019 / 11:38 am

suresh mishra

Ramnagar Nagar Panchayat BJP president support of MLA amarpatan

Ramnagar Nagar Panchayat BJP president support of MLA amarpatan

सतना। रामनगर के हाई-प्रोफाइल मामले में विंध्य की सियासत गरमाती जा रही। डंडामार नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील के समर्थन में अमरपाटन से भाजपा विधायक रामखेलावन पटेल ने पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को रामनगर थाना घेराव एवं प्रदर्शन का खुला ऐलान किया है। उन्होंने गिरफ्तारी देने की भी बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आंदोलन में शामिल होने की बात तो कही पर इसे पार्टी का आंदोलन बताने में कतराते रहे। इसकी जिला भाजपा की ओर से भी कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई है। रामपुर बाघेलान के विधायक ने भी प्रदर्शन की जानकारी से इंकार किया है। हालांकि चुरहट विधायक शारदेंदु तिवारी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
ये है मामला
रामनगर कांड में घटना दिनांक से लगातार चल रहे सियासी ड्रामे के बीच सोमवार को मामला तब गरमा गया जब भाजपा के अमरपाटन विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर मंगलवार को रामनगर थाना घेराव और प्रदर्शन का संदेश चलने लगा। इसमें रामनगर कांड में पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाना घेराव की बात कही गई। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें आंदोलन के संबंध में सूचित किया गया है।
रामखेलावन पटेल ने इसे पार्टी का प्रदर्शन बताया

इसमें वे और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पार्टी का प्रदर्शन है? तो वे जवाब से कन्नी काट गए। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के शामिल होने की बात पूछी तो कहा कि वे बाहर है। नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह के संबंध में जानकारी न होने की बात कही। उधर, प्रदर्शन के आयोजक अमरपाटन विधायक रामखेलावन पटेल ने इसे पार्टी का प्रदर्शन बताया।
कांग्रेस का पलटवार: यह भाजपा का चरित्र
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा, भाजपा के लोगों ने सदा ही अपराधियों को बढ़ावा दिया है। किसी ने अपराध किया है तो उसको सजा मिलनी चाहिए। यह गोपनीय अपराध तो था नहीं। खुलेआम नगर परिषद में नंगा नाच हुआ है। इसके बाद भी यदि भाजपा के लोग थाने का घेराव कर रहे तो ये अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। ये अपराध के दम पर सरकार चलाते थे। सरकार के हटने से बिलबिला गए हैं।
युवक कांग्रेस: थाना प्रभारी को माना दोषी
युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजदीप सिंह मोनू ने रामनगर कांड को निंदनीय बताया। कहा, भाजपा भ्रष्टाचार उजागर होने पर बौखलाई है। उन्होंने पुलिस की भूमिका को गलत ठहराया। थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की।
पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि रामनगर में प्रदर्शन के बारे में एसडीएम और मुझे सूचना मिली है। वहां ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

Home / Satna / नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में उतरे भाजपा विधायक, कुछ देर में होने वाला है रामनगर थाने का घेराव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो