scriptरिटायर फौजी ने बेटी के साथ किया बलात्कार फिर जान से मार डाला | Retired armyman raped and murdered his daughter | Patrika News
सतना

रिटायर फौजी ने बेटी के साथ किया बलात्कार फिर जान से मार डाला

-पुलिस ने किया खुलासा

सतनाJul 22, 2020 / 02:47 pm

Ajay Chaturvedi

बेटी संग बलात्कार फिर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

रिटायर फौजी ने बेटी के साथ किया बलात्कार फिर जान से मार डाला

सतना. पुलिस के लिए चुनौती बनी हत्या से अब पर्दा उठ गया है। उचेहरा थाने की पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकरीबन ढाई साल पहले हुई 16 वर्षीय किशोरी की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही की। वो पिता जो एक रिटायर फौजी है। इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक रिटायर फौजी ने पहले ही अपनी ही बेटी से बलात्कार किया फिर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस कंट्रोल रूम में घटना का खुलासा करते हुए एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि उचेहरा थाना के गोबराव खुर्द गांव में 19 मई 2018 की शाम एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया था। स्वजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी घर में अकेली थी और बाकी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब लड़की की मां घर वापस लौटी तो उसकी बेटी चादर में खून से लिपटी पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जहां से यह पुष्टि हुई कि मृतका के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई।
लंबे समय तक चली पड़ताल के बाद भी जब आरोपी का पता नहीं चला तो पुलिस ने संदेह के आधार पर मृत किशोरी के पिता का डीएनए सैंपल लिया। उसे 31 जनवरी 2020 को जांच के लिए सागर भेजा गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और पिता का सैंपल मृतका के कपड़ों से लिए गए सैंपल से मैच कर गया।
ऐसे में पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो, घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि घटना का दोषी पिता रिटायर्ड फौजी है। अक्टूबर 2019 में अपना गांव गोबराव खुर्द छोड़कर सतना में डाली बाबा चौराहा के पास स्थायी रूप से रहने लगा। वहीं पर किराना दुकान चलाता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Home / Satna / रिटायर फौजी ने बेटी के साथ किया बलात्कार फिर जान से मार डाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो