scriptगर्लफ्रेंड की फरमाइशों को पूरी करने के लिए इंजीनियरिंग का छात्र बन बैठा चोर, रसूख जमाने के चक्कर में पहुंच गया जेल | Rewa BE Student theft: Engineering student girlfriend love and robbery | Patrika News
सतना

गर्लफ्रेंड की फरमाइशों को पूरी करने के लिए इंजीनियरिंग का छात्र बन बैठा चोर, रसूख जमाने के चक्कर में पहुंच गया जेल

विश्व विद्यालय पुलिस ने पकड़ी बदमाशों की गैंग, दो वारदातों का हुआ खुलासा

सतनाAug 10, 2019 / 07:57 pm

suresh mishra

Rewa BE Student theft: Engineering student girlfriend love and robbery

Rewa BE Student theft: Engineering student girlfriend love and robbery

रीवा। मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस ने कुछ अजब किस्म के चोरों की मंडली को पकड़ा है। बताया गया कि गर्लफ्रेंड ( girlfriend ) की फरमाईश को पूरा करने के लिए बीई ( BE ) का छात्र लुटेरा ( lutera ) बन गया। अपने दोस्त के साथ उसने शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। शुक्रवार की रात पुलिस ( police ) ने जब छात्र व उसके साथी को पकड़ा तो पूरा मामला सामने आ गया। उनसे लूट की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। विश्व विद्यालय पुलिस ( Rewa University police ) ने दर्ज लूट के मामले में आरोपी मनीष तिवारी पिता राजेश (20) निवासी मढ़ीकला थाना मनगवां को पकड़ा था।
बड़े गिरोह का खुलासा

विश्व विद्यालय पुलिस ने साइबर की मदद से उक्त आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा तो शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हो गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के सरगना सुजीत पाण्डेय पिता गोविन्द प्रसाद (20) निवासी मऊगंज को भी पकड़ लिया। उससे पूछताछ में लूट की दो घटनाओं का खुलासा हो गया। गिरोह का सरगना सुजीत पाण्डेय समान थाने में भी वांटेड था। जहां की पुलिस पहले से ही लूट के मामले में उसकी तलाश कर रही थी।
परिवार से उसके खर्चों की पूर्ति नहीं हो पा रही थी

दरअसल आरोपी सुजीत पाण्डेय बीई का छात्र है। वह अपनी गर्लफ्रेंड पर रौब झाडऩे के लिए काफी खर्चें करता था। आरोपी ने बताया कि परिवार से उसके खर्चों की पूर्ति नहीं हो पा रही थी। जिस पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर लिया। पुलिस उक्त आरोपी के साथ उसकी गर्लफ्रेंड के घर की भी तलाशी लेगी। पुलिस उससे शहर में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। कयास लगाए जा रहे है कि और चोरियों का खुलासा हो सकता है।

Home / Satna / गर्लफ्रेंड की फरमाइशों को पूरी करने के लिए इंजीनियरिंग का छात्र बन बैठा चोर, रसूख जमाने के चक्कर में पहुंच गया जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो