बताया जा रहा है कि हवा की तेज गति के कारण करीब 40 मिनट तक रोपवे को रोकना पड़ा था। बता दें कि पहाड़ी पर हनुमानजी के दर्शन करने जाने के लिए रोपवे की व्यवस्था है। इसे रोकने से हड़कंप मच गया था।
हालांकि रोपवे शुरू होने के बाद श्रद्धालु फिर से हनुमान धारा का दर्शन करने लगे हैं। प्रबंधक विनीत सिन्हा के मुताबिक सभी श्रद्धालु सुरक्षित है। सुरक्षा के लिए रोपवे रोका गया था। इस बीच रोपवे रोके जाने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और रोपवे प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।