टिसकली में शुरुआती दौर में मतदान का बहिष्कार हुआ। ग्रामीणों ने पत्रिका को बताया कि इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई थी। कहा था कि हमारे गाव में आज तक रोड नहीं है। इसलिए हम सभी लोग चुनाव का बहिष्कार करेगें। मगर कोई भी ध्यान नहींं दिया। पूर्व में विधानसभा उपचुनाव व विधानसभा चुनाव में बहिष्कार किया गया था।
शुरुआती दौर में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसके चलते कुछ समय के लिए मतदान रुका भी रहा। जब लौटना पड़ा कलेक्टर को
कलेक्टर सतेंद्र सिंह को ईवीएम खराब होने के कारण बिना मतदान किए लौटना पड़ा। उनका नाम पोलिंग 115 में दर्ज था। वे करीब 1 घंटे बाद वापस आए और मतदान का प्रयोग किया।
टिकुरिया टोला निवासी गुप्ता परिवार ने मिसाल कायम की। अशोक गुप्ता की माता सावित्री देवी का निधन रविवार को हो गया था। सोमवार को नजीराबाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होना था। अंतिम संस्कार से पहले पूरा परिवार पोलिंग क्रमांक 181 में पहुंचे और मतदान किया। परिवार के 13 सदस्यों में मतदान में हिस्सा लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी, बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा, विधायक रामखेलावन पटेल ने सुबह 8 बजे वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने सुबह 10 बजे के बाद मतदान किया।